Sooji Rings Recipe: चिप्स और कुरकुरे भूल जाएंगे जब घर पर बनाएंगे ये सूजी रिंग्स, जानें आसान रेसिपी
Published by : Shubhra Laxmi Updated At : 27 Jan 2026 12:05 PM
Sooji Rings Recipe
Sooji Rings Recipe: "घर पर बनाएं बाजार से भी ज्यादा कुरकुरे सूजी रिंग्स. कम मेहनत और कम सामान में तैयार होने वाली यह यूनिक रेसिपी बच्चों के लिए बेस्ट स्नैक है. चिप्स का स्वाद भूल जाएंगे, आज ही ट्राई करें.
Crispy Sooji Rings Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ चटपटा और नया मिल जाए, तो दिन बन जाता है. अक्सर हम बाजार के अनहेल्दी चिप्स खाते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं सूजी रिंग्स की एक बेहद खास रेसिपी. ये रिंग्स इतने कुरकुरे और टेस्टी बनते हैं कि इन्हें खाने के बाद आप बाहर के स्नैक्स भूल जाएंगे. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये घर के बेसिक सामान से तैयार हो जाते हैं. आइए जानते हैं, बाजार में न मिलने वाले ये क्रिस्पी सूजी रिंग्स घर पर बनाने की सबसे आसान विधि.
सूजी रिंग्स बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
सूजी – 1 कप
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
दही – 1/2 कप
प्याज (बारीक कटा हुआ) – 1 छोटा
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 छोटा चम्मच
करी पत्ता (कटा हुआ) – 8–10
धनिया पत्ता (कटा हुआ) – 2 बड़े चम्मच
नमक – 3/4 छोटा चम्मच (स्वाद अनुसार)
बेकिंग सोडा – 1/8 छोटा चम्मच
तेल – तलने के लिए
सूजी रिंग्स बनाने की आसान विधि क्या है?
1. सूजी रिंग्स बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सूजी, चावल का आटा, दही, पानी, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ता, धनिया, नमक और बेकिंग सोडा डालें. सब चीजों को अच्छे से मिलाकर चिकना घोल बना लें. अब घोल को 15–20 मिनट तक आराम करने दें.
2. तब तक दूसरी और एक गहरे पैन में मीडियम आंच पर तेल गरम करें. तेल सही गरम है या नहीं, यह देखने के लिए थोड़ा सा घोल डालें. अगर वह तुरंत ऊपर आकर चटकने लगे तो तेल तैयार है.
3. फिर हाथों को थोड़ा गीला करें और घोल से छोटे-छोटे छल्ले या डोनट जैसे आकार बना लें. इन छल्लों को धीरे-धीरे गरम तेल में डालें. एक बार में ज्यादा न डालें. रिंग्स को दोनों तरफ से 2–3 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
4. तले हुए सूजी रिंग्स को कागज के टॉवल पर निकाल लें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला डालें. गरम-गरम हरी चटनी, इमली की चटनी या चाय के साथ परोसें और एन्जॉय करें.
ये भी पढ़ें: Carrot Chips Recipe: आलू के चिप्स भूल जाएंगे! घर पर बनाएं ये कुरकुरे और हेल्दी गाजर के चिप्स, नोट करें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










