Moringa Leaves Pakora: स्नैक्स में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी मोरिंगा पत्ते के पकौड़े के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

Updated:
विज्ञापन
Moringa Leaves Pakora

Moringa Leaves Pakora ( AI Image)

Moringa Leaves Pakora: मोरिंगा के पत्तों से आप टेस्टी पकौड़े बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मोरिंगा पत्ते के पकौड़े बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Moringa Leaves Pakora: चाय के साथ या घर आए मेहमानों को जल्दी से कुछ स्नैक्स बनाकर सर्व करना हो तो अक्सर लोग पकौड़े बनाना पसंद करते हैं. पकौड़े की खास बात यह होती है कि आप इसे झटपट से तैयार कर सकते हैं और ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं. अगर आप पकौड़े में कुछ नया फ्लेवर ट्राई करना चाहते हैं तो मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते से बने पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं. क्रिस्पी और स्वादिष्ट मोरिंगा पत्ते के पकौड़े को आप शाम की चाय के साथ सर्व कर सकते हैं. 

मोरिंगा पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मोरिंगा पत्ते- 1 कप
  • नमक- स्वादानुसार  
  • चावल का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • बेसन- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • तेल- जरूरत के अनुसार
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच

मोरिंगा पत्ते के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?

  • मोरिंगा पत्ते के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले आप पत्तियों को पानी से धोकर अच्छे से साफ कर लें. इसके बाद पानी को छान लें.
  • अब आप एक बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें. इसमें आप जीरा, बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च को मिला दें. इसके बाद आप जीरा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला और हल्दी को मिला दें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. थोड़ा पानी डालकर पकौड़े के लिए बैटर तैयार कर लें.
  • पकौड़े बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें. अब मिश्रण से छोटे-छोटे हिस्से को लें और तेल में डालकर फ्राई कर लें. पकौड़े को क्रिस्पी होने तक तल लें. तैयार पकौड़े को आप चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola