Cold Sandwich Recipe: गर्मी में लें ठंडक का मजा, बिना गैस जलाए तैयार करें स्वादिष्ट कोल्ड सैंडविच

Published by :Shinki Singh
Published at :15 Apr 2025 4:49 PM (IST)
विज्ञापन
Cold Sandwich Recipe: गर्मी में लें ठंडक का मजा, बिना गैस जलाए तैयार करें स्वादिष्ट कोल्ड सैंडविच

Cold Sandwich Recipe : गर्मी के मौसम में ठंडा और स्वादिष्ट नाश्ता बनाना हो तो ट्राई करें ये कोल्ड सैंडविच रेसिपी. वेज और पीनट बटर सैंडविच से बनाएं अपने दिन को ताजगी से भरा.

विज्ञापन

Cold Sandwich Recipe : गर्मी का मौसम आते ही भारी और गर्म नाश्ते से मन उब जाता है. ऐसे में ठंडा और ताजगी से भरा नाश्ता करना बेहतर होता है. सैंडविच यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि बनाने में भी बेहद आसान होते हैं. तो चलिए कोल्ड सैंडविच की इन रेसिपीज को ट्राई करते हैं और गर्मी में ठंडक का मजा लेते हैं.

वेज कोल्ड सैंडविच

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 1/4 कप खीरा (कटा हुआ)
  • 1/4 कप टमाटर (कटा हुआ)
  • 1/4 कप गाजर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/4 कप शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 2-3 टेबल स्पून मायोनिज़
  • 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून चाट मसाला
  • नमक स्वाद अनुसार

विधि

  • सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस पर हल्का सा बटर या मायोनिज लगाएं.
  • फिर, ब्रेड स्लाइस पर खीरा, टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च रखें.
  • ऊपर से चाट मसाला, काली मिर्च और नमक छिड़कें.
  • अब दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को कवर करें.
  • इसे बीच से काट कर सर्व करें.

पीनट बटर और केले का सैंडविच

  • 2 ब्रेड स्लाइस
  • 2 टेबल स्पून पीनट बटर
  • 1 केला (कटे हुए टुकड़े)ए
  • 1 टेबल स्पून शहद
  • 1/2 टेबल स्पून दालचीनी पाउडर

विधि

  • सबसे पहले, ब्रेड स्लाइस पर पीनट बटर को अच्छे से लगाएं.
  • फिर केले के टुकड़े ब्रेड पर रखें.
  • शहद और दालचीनी पाउडर छिड़कें.
  • अब दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को कवर करें.
  • इसे अच्छे से काटकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola