Christmas Wall Decoration Ideas: क्रिसमस पर दीवारों को ऐसे सजाएं, ट्राई करें ये वॉल डेकोरेशन आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 17 Dec 2025 1:07 PM
Christmas Wall Decoration Ideas (AI Image)
Christmas Wall Decoration Ideas: क्रिसमस के मौके पर घर की दीवारों को सुंदर से डेकोरेट करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में कुछ वॉल डेकोरेशन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
Christmas Wall Decoration Ideas: पर्व-त्योहार के मौके पर लोग घरों को खूबसूरती से सजाते हैं. त्योहार के अवसर पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है. घर की सुंदर सजावट देखकर मेहमान भी इंप्रेस हो जाते हैं. कुछ ही दिनों में क्रिसमस का त्योहार आने वाला है. क्रिसमस पर लोग अपने घर को खूबसूरती से सजाते हैं. अगर आप भी अपने घर की दीवारों को इस क्रिसमस सुंदर से सजाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में कुछ वॉल डेकोरेशन आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.
वॉल हैंगिंग से सजाएं

क्रिसमस के लिए दीवारों को सुंदर वॉल हैंगिंग से सजा सकते हैं. आप घर पर ही वॉल हैंगिंग बना सकते हैं. आप कार्डबोर्ड या पेपर की मदद से सांता क्लॉज, स्नोमैन और क्रिसमस ट्री के शेप्स बना सकते हैं. इन शेप्स को आप रिबन और ग्लिटर से सजाएं और दीवार पर टांग दें.
लाइट से सजाएं

दीवारों को सजाने के लिए आप लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप स्टार शेप लाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ आप फेयरी लाइट से भी दीवार को सजा सकते हैं. आप फेयरी लाइट को क्रिसमस ट्री के शेप में सजा सकते हैं.
मेरी क्रिसमस बैनर से करें डेकोरेट

दीवार पर आप खूबसूरत डिजाइन वाला मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) बैनर को लगाएं. बैनर को आप दीवार के बीच में लगाएं. बैनर के साथ आप फेयरी लाइट्स, छोटे स्टार, स्नोफ्लेक या बेल्स शेप की डेकोरेशन को भी लगा सकते हैं. इससे आपके पूरे रूम का लुक और भी खास नजर आएगा.
हैंगिंग स्टार से डेकोरेट करें

क्रिसमस पर दीवार को डेकोरेट करने के लिए आप हैंगिंग स्टार को लगा सकते हैं. रंग-बिरंगे या गोल्डन या सिल्वर पेपर से बने स्टार दीवार पर बेहद खूबसूरत लगते हैं. आप अलग-अलग साइज के स्टार से दीवार को सजा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Christmas Gift Ideas For kids: क्रिसमस पर खुशी से झूम उठेंगे बच्चे, यहां से चुन लें बच्चों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










