ePaper

Chocolate Lava Cake without Oven: सिर्फ 10 मिनट में बिना ओवन बनाएं लावा केक,ये ट्रिक बना देगी आपको एक्सपर्ट

Updated at : 25 Aug 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
Chocolate Lava Cake without Oven: सिर्फ 10 मिनट में बिना ओवन बनाएं लावा केक,ये ट्रिक बना देगी आपको एक्सपर्ट

Chocolate Lava Cake without Oven : सिर्फ 10 मिनट में बिना ओवन के घर पर बनाएं परफेक्ट लावा केक. इस आसान रेसिपी से जानें लावा केक बनाने की सबसे खास और आसान ट्रिक.

विज्ञापन

Chocolate Lava Cake without Oven: जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो सबसे पहले मन में आता है कोई स्वादिष्ट, चॉकलेट से भरा डेजर्ट. ऐसे में लावा केक से बेहतर और क्या हो सकता है. पर अगर आप सोचते हैं कि इसे बनाने के लिए ओवन की जरूरत होती है तो आप गलत हैं.आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी खास ट्रिक जिससे आप बिना ओवन के भी एकदम परफेक्ट लावा केक बना सकते हैं. इस आसान रेसिपी से आप सिर्फ 10 मिनट में केक बनाकर न सिर्फ अपनी क्रेविंग को शांत कर सकते हैं बल्कि अपने मेहमानों को भी हैरान कर सकते हैं.तो चलिए जानते हैं क्या है वो आसान तरीका जो आपको बना देगा लावा केक बनाने का एक्सपर्ट.

सामग्री

  • मैदा – 2 बड़े चम्मच
  • कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
  • पिसी हुई चीनी – 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक – एक चुटकी
  • दूध – 4 बड़े चम्मच
  • पिघला हुआ मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
  • वेनिला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
  • डार्क चॉकलेट के टुकड़े – 2-3 (लावा के लिए)

बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक मग या माइक्रोवेव सेफ कप में मैदा, कोको पाउडर, पिसी हुई चीनी, बेकिंग पाउडर और नमक को अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें दूध, पिघला हुआ मक्खन और वेनिला एसेंस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे.
  • घोल के बीच में डार्क चॉकलेट के टुकड़े रखें.
  • मग को माइक्रोवेव में 70-90 सेकंड के लिए हाई पावर पर रखें. समय आपके माइक्रोवेव पर निर्भर करता है.
  • जब किनारे पक जाएं और बीच का हिस्सा थोड़ा कच्चा लगे तो समझ लीजिए आपका लावा केक तैयार है.इसे तुरंत गरमागरम परोसें.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola