Chilla Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ अलग करना है ट्राई? बनाएं ये झटपट चावल चीला

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Jul 2025 4:53 PM

विज्ञापन

rice chilla ( AI Image )

Chilla Recipe: अगर आप नाश्ते के लिए कुछ अलग चीज को बनाना चाहते है और परिवार के लोगों को सरप्राइज देना चाहते हैं तो आप चावल के आटे का चीला ट्राई कर सकते हैं. चावल के आटे का चीला आसानी से और झटपट बन जाता है.

विज्ञापन

Chilla Recipe: चावल का इस्तेमाल लगभग रोज के खाने में होता है. ये हमारे खाने का अहम हिस्सा है. चावल के आटे से कई चीज से बनाई जाती है पर क्या आपने कभी चावल का चीला ट्राई किया है? चावल के आटे से बना यह चीला आसानी से और झटपट तैयार हो जाता है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. तो चलिए जानते हैं इस चीला को बनाने की आसान विधि किस आर्टिकल के माध्यम से. 

चावल का चीला बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा- एक कप 
  • तेल 
  • नमक- स्वादानुसार
  • प्याज- एक बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- एक बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- एक बारीक कटा हुआ
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 

यह भी पढ़ें- Suji Coconut Cake: सब को दें एक स्वीट सरप्राइज, बनाएं सूजी नारियल केक 

चावल का चीला बनाने की विधि ( Rice Chilla Recipe)

  • चावल का चीला सुबह के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं. इसको बनाने के लिए सबसे पहले एक कप चावल के आटे को एक बाउल में निकाल लें. 
  • अब आप प्याज को बारीक काट ले. आप टमाटर को भी बारीक काट लें. इन दोनों को चावल के आटे में मिलाएं. अब इस मिश्रण में आप अदरक कद्दूकस किया हुआ को भी मिक्स कर दें. आप इसमें अपनी पसंद की सब्जियों को भी डाल सकते हैं.
  • अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ते को भी डालें. अब इसमें आप नमक, लाल मिर्च पाउडर को भी एड करें. पानी डालकर बैटर तैयार करें. 
  • तवे को गर्म करें और उसके ऊपर चीला का बैटर को डालें. चीला को फैलाएं और एक चम्मच तेल को भी डालें. अब इसे दोनों साइड से क्रिस्पी होने तक पका लें. जब ये पक जाए तो इसे प्लेट में निकाल कर सर्व करें. इसका सेवन आप चटनी के साथ करें.

यह भी पढ़ें- Suji Recipe Ideas: हलवा नहीं, सूजी से तैयार करें ये आसान और डिलीशियस रेसिपीज

यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola