Suji Recipe Ideas: हलवा नहीं, सूजी से तैयार करें ये आसान और डिलीशियस रेसिपीज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 05 Jul 2025 11:59 AM
suji recipe ideas ( AI image)
Suji Recipe Ideas: सूजी यानी रवा से सिर्फ हलवा ही नहीं कई चीजों को आप बना सकते हैं. सूजी से तैयार ये डिश का स्वाद भी बेहतरीन है. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान और टेस्टी रेसिपी आइडिया के बारे में.
Suji Recipe Ideas: किचन में सूजी यानी रवा आसानी से मिल जाता है. इसका इस्तेमाल आपने अधिकतर हलवा बनाने के लिए किया होगा. लेकिन सूजी की मदद से आप कई तरह के पकवान बना सकते हैं. सूजी से आप हेल्दी चीजों को तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐसे कुछ आइडिया के बारे में जिनका इस्तेमाल आप कर सकते हैं.
सूजी से बनाएं डोसा

डोसा एक ऐसी रेसिपी है जिसे कई लोग पसंद करते हैं और इसका सेवन नाश्ते में करते हैं. अगर आप जल्दी में हैं तो आप रवा डोसा बना सकते हैं. ये झटपट से तैयार हो जाता है और खाने में काफी स्वादिष्ट होता है.
सूजी से बनाएं चीला

चीला को आमतौर पर बेसन से बनाया जाता है. बेसन की जगह आप सूजी से भी चीला को बना सकते हैं. सूजी में आप दही और कुछ सब्जियों को डालकर वेज मिक्स्ड सूजी चीला को तैयार कर सकते हैं. इसका सेवन आप चटनी या अचार के साथ कर सकते हैं.
सूजी के लड्डू

अगर आप कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो आप सूजी के लड्डू को बना सकते हैं. ये लड्डू को आप आसानी से घर पर कम चीजों की मदद से तैयार कर सकते हैं.
सूजी कटलेट

शाम के टाइम में स्नैक्स खाने का अगर मन हो तो आप सूजी कटलेट को बना सकते हैं. इसमें आप मनपसंद सब्जियों को एड करें. ये क्रिस्पी स्नैक बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आता है.
इडली को करें तैयार

अगर आप सुबह में हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं जो आसानी से तैयार हो जाए तो आप सूजी से बने इडली की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. रवा इडली का सेवन आप चटनी के साथ करें. आप इसको लंचबॉक्स में भी ले जा सकते हैं.
सूजी से बनाएं केक

आप सूजी से केक भी बना सकते हैं. इस केक को बनाना आसान है और आप इसे बनाकर बच्चों को एक स्वीट सरप्राइज दें.
यह भी पढ़ें- Sooji Cake: मीठा खाने का है मन, तो बनाएं हल्का और फ्लेवर से भरा स्पेशल रवा केक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










