Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: 19 फरवरी को मनाया जाता है छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, जानें उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें.
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Feb 2025 11:45 AM
Chhatrapati Shivaji Maharaj
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाया जाता है. अपनी वीरता और साहस के लिए वह सभी लोगों के लिए आदर्श हैं. जानिए उनके बारे में कुछ बातें.
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: छत्रपति शिवाजी महाराज की गिनती महान योद्धाओं में की जाती है. हर वर्ष 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है. यह दिन भारत और खासकर महाराष्ट्र में बहुत महत्वपूर्ण दिवस है. यह दिन मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता और साहस को याद करने का है. उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी कुशल रणनीति और युद्ध कौशल की चर्चा आज भी होती है और यह हमारे लिए गर्व की बात है. तो आइए जानते हैं छत्रपति शिवाजी से जुड़ी कुछ बातों के बारे में.
जन्म और शुरुआती जीवन
छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी, 1630 को हुआ था. उनके पिता का नाम शाहजी भोंसले था. उनके पिता बीजापुर में एक मराठा सेनापति थे. उनकी माता का नाम जीजाबाई था. कम उम्र में ही उन्होंने अपनी वीरता का परिचय तोरणा के किले पर अपना अधिकार करके दिखा दिया था. इस समय वे एक किशोर थे और उनकी उम्र मात्र 16 वर्ष की थी. इतनी कम उम्र में भी वीरता का परिचय देकर जीत हासिल की. इस तरह वीरता और नेतृत्व के दम पर उन्होंने मराठा साम्राज्य की स्थापना की. इस दिन को हर वर्ष छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के रूप में मनाया जाता है.
यह भी पढ़ें: जयंती विशेष : सबसे लोकप्रिय शासकों में से थे एक छत्रपति शिवाजी
उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें
मुगल शासक औरंगजेब ने वर्ष 1666 में अपने किले पर संधि करने के लिए शिवाजी को बुलाया पर वहां पर उन्हें कैद कर लिया गया. लेकिन अपनी बुद्धिमानी के दम पर शिवाजी महाराज वहां से निकलने में सफल रहे. सन् 1674 में शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक रायगढ़ के किले में पूरा हुआ था. उन्हें छत्रपति की उपाधि भी मिली. उन्होंने मराठा साम्राज्य को आगे बढ़ाया. छत्रपति शिवाजी का जीवन हमारे इतिहास का बहुत ही गौरवशाली समय है. उनका जीवन हमें कई प्रकार से प्रेरणा देता है. उनकी मृत्यु वर्ष 1680 में हो गई थी.
यह भी पढ़ें: 16 साल की उम्र में चार किले हथियाए, मुगलों को धूल चटाई, हिंदवी साम्राज्य के नायक, आज के ही दिन हुआ था जन्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










