ePaper

Chanakya Niti: किनसे कहें अपने मन की बात और किनसे नहीं? धोखा खाने से पहले जान लें चाणक्य की सीख

Updated at : 21 Aug 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for sharing secrets

AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की ये सीख आज भी हर किसी के लिए उतनी ही सही साबित होती है जितनी हजारों साल पहले थी. हर बात हर किसी को बताना समझदारी नहीं है. सही इंसान के साथ शेयर की गई बातें आपके जीवन को आसान बना देती हैं जबकि गलत इंसान को बताई गई बातें आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की जब बात होती है तो उनकी बुद्धि, राजनीति और जीवन से जुड़ी गहरी बातें याद आती हैं. उन्होंने सिर्फ पॉलिटिक्स और पैसों के बारे में ही नहीं, बल्कि इंसान के व्यवहार और रिश्तों पर भी ऐसी बातें बताई जो आज के समय में भी सही लगती हैं. चाणक्य नीति में खास तौर पर यह बताया गया है कि हमें कब, किससे और क्या बातें कहनी और करनी चाहिए. चाणक्य के अनुसार हर बात हर किसी को बताना ठीक नहीं होता. अगर हम गलत व्यक्ति को अपनी बात बता दें तो वह हमारे लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है. इसलिए आचार्य चाणक्य ने समझदारी से बोलने और सही व्यक्ति से ही मन की बातों को शेयर करने की सलाह दी है. तो चलिए जानते हैं आपको कइने अपने मन की बातों को शेयर करना चाहिए और किनसे नहीं.

हर सीक्रेट सबके लिए नहीं होता

आचार्य चाणक्य के अनुसार, हर इंसान की जिंदगी में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिन्हें कभी भी सबके सामने उजागर नहीं करना चाहिए. चाहे वह आपकी कमजोरी हो, आर्थिक स्थिति हो, पर्सनल रिलेशनशिप हों या फिर आपके फ्यूचर की प्लानिंग. इन बातों को केवल उसी व्यक्ति के साथ शेयर करें, जिस पर आप पूरी तरह भरोसा करते हों और जो आपकी भलाई चाहता हो. अगर किसी गलत व्यक्ति तक आपकी बातें पहुंचती ही वह उसका फायदा उठाने में देर नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में कभी नहीं देखना पड़ेगा असफलता का चेहरा! अपनी हार को जीत में बदलने के लिए अपनाएं चाणक्य की ये बातें

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: बिना एक शब्द कहे सामने वाले से मनवा लें अपनी बात! आचार्य चाणक्य से सीखें ये गजब का हुनर

सच्चे दोस्त से ही शेयर करें मन की बात

आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में सच्चे दोस्त वही होते हैं जो आपके अच्छे-बुरे हर समय में आपके साथ खड़े रहते हैं. ऐसे लोग न केवल आपकी बातें ध्यान से सुनते हैं बल्कि सही समय पर आपको सही सुझाव भी देते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, ऐसा दोस्त ही असली खजाना है और उसके साथ आप अपनी प्रॉब्लम्स, दुख-सुख और अपनी थिंकिंग शेयर कर सकते हैं.

रिश्तेदारों से सावधान रहें

चाणक्य नीति में साफ कहा गया है कि हर रिश्तेदार आपका भला चाहने वाले नहीं होते. कई बार परिवार या रिश्तेदारी में ऐसे लोग भी होते हैं जो आपके सीक्रेट्स को दूसरों के सामने खोलकर आपको नीचा दिखा सकते हैं या आपका नुकसान कर सकते हैं. इसलिए इमोशंस में आकर हर बात रिश्तेदारों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

दुश्मन के सामने चुप रहना जरूरी

आचार्य चाणक्य का मानना था कि अपने दुश्मन या कंपीटीटर के सामने हमेशा सतर्क रहना चाहिए. अपने दुश्मन से कभी भी अपनी पर्सनल बातें, कमजोरियां या प्लानिंग शेयर नहीं करनी चाहिए. आपका दुश्मन इन बातों को हथियार बनाकर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा. ऐसे समय में चुप रहना ही सबसे बड़ा बचाव होता है.

पति-पत्नी का भरोसा सबसे मजबूत

आचार्य चाणक्य ने यह भी बताया है कि जीवनसाथी ही वह व्यक्ति है जिसके साथ इंसान अपने मन की हर बात शेयर कर सकता है. पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे और ट्रांसपैरेंसी पर टिका होता है. ऐसे में एक-दूसरे के साथ खुलकर बातें करना रिश्ते को मजबूत करता है और जीवन में बैलेंस बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: रिश्तों में सबसे खतरनाक होते हैं ये लोग, धोखा खाने से बचने के लिए जानें आचार्य चाणक्य की चेतावनी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola