Chanakya Niti: मरते दम तक इन लोगों के हाथ नहीं लगता पैसा, आखिरी सांस तक रह जाते हैं गरीब

AI generated image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया गया है जिनके पास जीवन में कभी भी पैसा नहीं टिकता है. इन लोगों को जीवनभर गरीबी से जूझना पड़ता है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य के कुछ ऐसे लोगों का जिक्र भी किया है जिनके हाथों में कभी भी पैसा ठहरता नहीं है. इस तरह के जो लोग होते हैं उन्हें अपना पूरा जीवन पैसों की तंगी के बीच बिताना पड़ता है. आज हम आपको इन्हीं लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.
मूर्खों को समझाने की करते हैं कोशिश
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो लोग अपना मूर्खों के बीच बिताने हैं या फिर अपने कीमती समय को उन्हें चीजों को समझाने में बर्बाद करते हैं वे लोग जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो पाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपना पूरा जीवन गरीबी में बिताते हैं.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह
ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?
गलत काम करने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग गलत या फिर बुरे काम करते हैं वे जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो पाते हैं. इनकी बर्बादी का कारण इनकी बुरी संगति होती है. इन लोगों को जीवन के आखिरी पड़ाव तक पैसों की तंगी से जूझना पड़ता है.
जिन लोगों में हो मांगने की आदत
आचार्य चाणक्य के अनुसार जिन लोगों में दूसरों से मांगने की आदत होती है वे जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो पाते हैं. इस तरह के जो लोग होते हैं वे खुदपर भरोसा नहीं करते हैं बल्कि हर एक चीज के लिए दूसरों के सामने हाथ फैलाते हैं.
गंदे कपड़े पहनने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार हर वह इंसान जीवन में गरीबी और दरिद्रता का शिकार होता है जिसे गंदे कपड़े पहनने की आदत हो या फिर वह गंदे कपड़े पहनता हो. जो भी इंसान गंदे कपड़े पहनता है मां लक्ष्मी उससे हमेशा ही दूर रहती है.
भूख से ज्यादा खाने वाले लोग
अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जिसे भूख से या फिर जरूरत से ज्यादा खाने की आदत है तो आप जीवन में कभी भी अमीर नहीं हो सकते हैं. इस तरह के लोग दूसरों का हिस्सा खाने के बाद भी गरीब के गरीब ही रह जाते हैं. इस तरह के लोगों से भी मां लक्ष्मी हमेशा ही क्रोधित रहती है.
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










