ePaper

Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल

Updated at : 08 Jul 2025 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti rules

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको गलती से भी अपने पैरों से नहीं छूना चाहिए. इन चीजों को पैरों से छूना मतलब पाप लगना.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों का जिक्र किया है जिन्हें आपको गलती से भी पैरों से नहीं छूना चाहिए. जब आप इन चीजों को पैर लगाते हैं तो आपको पाप लगता है और साथ ही आपको जीवनभर दुख और तकलीफों से भी जूझना पड़ जाता है. जो भी इंसान इन चीजों को पैर लगाता है उसे भगवान कभी भी माफ नहीं करते हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बूढ़े इंसान, गुरु और ब्राह्मण को न लगाएं पैर

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको गलती से भी किसी बूढ़े व्यक्ति, अपने गुरु या फिर किसी ब्राह्मण को पैर नहीं लगाना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे पूजनीय होते हैं और आपको हमेशा इनका सम्मान ही करना चाहिए. अगर आप इन्हें पैर लगाते हैं तो आपको जीवनभर दुख और तकलीफ झेलनी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: किसी में आपकी बेइज्जती करने की नहीं होगी ताकत, गांठ बांध लें चाणक्य की ये बातें

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

छोटे शिशु या फिर बच्चियों को

चाणक्य नीति के अनुसार आपको भूलकर या फिर गलती से भी कुमारी कन्या या फिर छोटे शिशुओं को पैर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप इन्हें पैर लगाते हैं तो आपके जीवन में कभी सुख और शांति का अनुभव नहीं होगा.

अग्नि को न लगाएं पैर

चाणक्य नीति के अनुसार आपको कभी अग्नि को पैर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह किसी महापाप से कम नहीं है. हमारे सनातन धर्म में अग्नि की पूजा की जाती है और हम इसे भगवान मानते हैं जिस वजह से ऐसा करना दुख और तकलीफों को न्यौता देने जैसा होता है.

गाय को कभी भी न लगाएं पैर

हमारे सनातन धर्म में गाय को मां के रूप में देखा जाता है और इनकी पूजा भी की जाती है. यह एक मुख्य कारण है कि हमें गलती से भी गाय को पैर नहीं लगाना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो इसका असर आपके जीवन पर काफी बुरा और गहरा पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: मेहनत करके भी नहीं मिल रही सफलता? मान लें चाणक्य की ये बातें, बदल जाएगी जिंदगी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola