ePaper

Chanakya Niti: धरती पर ही मिलेगा स्वर्ग का सुख अगर भगवान ने आपको दी हैं ये 4 चीजें, क्या आपके पास है इनमें से कोई भी एक?

Updated at : 13 Jul 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपके पास हों तो आपको धरती पर ही स्वर्ग का सुख मिल सकता है. जिस भी व्यक्ति के पास ये चीजें होती हैं उन्हें जीवन में कभी भी दुख और तकलीफ का चेहरा नहीं देखना पड़ता है.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है जो धरती पर सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है जिनपर ईशवर की खास कृपा होती है. उनकी नीतियों की अगर मानें तो अगर आपके पास ये चीजें हैं तो आपको जीवन में कभी भी दुख और तकलीफ का चेहरा नहीं देखना पड़ेगा और साथ ही आपको इस धरती पर ही स्वर्ग का सुख मिलेगा. चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मजबूत पाचन शक्ति

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो इस धरती पर वह मनुष्य काफी ज्यादा खुशनसीब है जिसकी पाचन शक्ति मजबूत है या फिर बेहतर है. इस तरह के लोग खुशनसीब इसलिए भी होते हैं क्योंकि ये बिना किसी चिंता के अपनी पसंद की चीजें खा सकते हैं. इन लोगों को भोजन न पचने की वजह से होने वाली बीमारियों का कोई खतरा नहीं रहता है. अगर आपका डाइजेशन बेहतर है तो आप हेल्दी और एनर्जेटिक रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

अच्छा जीवनसाथी

अगर आज के समय में भी आपको एक अच्छा जीवनसाथी मिला है तो बता दें आप पर भगवान की खास कृपा है. आज के समय में एक अच्छा पति या पत्नी का मिलना आसान बात नहीं है. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको इस जन्म में एक अच्छा जीवनसाथी मिला है तो यह आपके पिछले जन्म के अच्छे कार्यों का परिणाम है. एक अच्छा जीवनसाथी आपके साथ हर कदम पर खड़ा रहता है और मरते दम तक आपका साथ निभाता है.

पैसे बचाने का गुण

पैसों की बचत करने के लिए बुद्धि की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आपके पास पैसों की बचत करने का गुण है तो यह भी एक तरह से भगवान का ही आशीर्वाद है. जब आप पैसे बचाना जानते हैं तो इससे आपको अपने आने वाले समय को बेहतर बनाने में आसानी होती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार पैसे सभी के पास होते हैं लेकिन उसे बचाकर या फिर संभालकर रखने का गुण सिर्फ कुछ लोगों के पास. जब आप पैसे बचाना जानते हैं तो आपका बुढ़ापा सुख और शांति के साथ बीतता है.

दान करने की भावना

आचार्य चाणक्य के अनुसार पैसों की बचत करना आना जरूरी है लेकिन बचत करते हुए दान करने की भावना अपने अंदर होना भी काफी जरूरी. अगर आपके अंदर दान करने की भावना है तो आपका पूरा जीवन काफी खुशहाली और आनंद के साथ बीतने वाला है. अगर आप दान करते हैं तो आपके पैसे कभी खत्म नहीं होंगे बल्कि हमेशा बढ़ते ही जाएंगे.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola