Chanakya Niti: जन्म से पहले आपकी किस्मत में लिख दी जाती हैं ये चीजें, सबसे ताकतवर इंसान भी नहीं सकता मिटा

Updated:
विज्ञापन
chanakya niti for life

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हर इंसान के पैदा होने से पहले ही उसकी किस्मत में लिख दी जाती है. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है जो किसी भी इंसान के पैदा होने से पहले ही तय कर दी जाती है. उनके अनुसार चाहे इंसान कितना भी ताकतवर क्यों न हो किस्मत में लिखी इन चीजों को कभी नहीं बदल सकता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

कितनी होगी उम्र

चाणक्य नीति की अगर मानें तो एक इंसान की आयु कितनी होगी या फिर वह कितने दिनों तक जीयेगा इस बात का फैसला उसके जन्म से पहले ही हो जाता है. आप लाख कोशिशों के बावजूद इसे बदल नहीं सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

कैसे होंगे आपके कर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके जन्म से पहले ही यह बात तय हो जाती है कि इस जन्म में आपके कर्म कैसे होंगे. कई मान्यताओं के अनुसार आपके इस जन्म में कर्मों का असर आपके अगले जन्म पर भी पड़ सकता है. यह एक मुख्य कारण है कि आपको हमेशा ही अच्छे कर्म करने की सलाह दी जाती है. अगर आप इस जन्म में गलत काम करते हैं तो अगले जन्म में आपको मेंटल, फिजिकल या फिर परिवार से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.

कितनी मिलेगी शिक्षा

आचार्य चाणक्य का अनुसार आपको जीवन में कितनी शिक्षा मिलेगी इस बात का फैसला आपके पैदा होने से पहले ही हो जाता है. आप लाख कोशिशों के बावजूद इसे बदल नहीं सकते हैं. अगर आप इसे बदलना चाहेंगे भी तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल

कैसी होगी आर्थिक स्थिति

जीवन में आपको कितने पैसे मिलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति कैसी होगी इस जन्म में इसका फैसला आपके जन्म से पहले ही हो जाता है. आप लाख कोशिशों के बावजूद भी उससे ज्यादा पैसे नहीं कमा सकते जितने आपके भाग्य में लिखे हुए हैं. अगर आपके किस्मत में पैसे नहीं हैं तो लाख कोशिशों के बावजूद भी आपको पैसे नहीं मिलेंगे.

कब होगी मृत्यु

चाणक्य नीति के अनुसार आपको मृत्यु कब होगी इस बात का फैसला उसी समय हो जाता है जब आप अपनी मां के गर्भ में होते हैं. आप लाख कोशिशों के बावजूद इसे बदल नहीं सकते हैं. आप कब और किस तरह से मरेंगे इसका फैसला जन्म से पहले ही हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: बार-बार खा रहे हैं धोखा? खुद पर गुस्सा करने से पहले जान लें चाणक्य की ये बातें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola