ePaper

Chanakya Niti: बार-बार खा रहे हैं धोखा? खुद पर गुस्सा करने से पहले जान लें चाणक्य की ये बातें

Updated at : 18 Jul 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI generated image

Chanakya Niti: अगर आपको जीवन में बार-बार धोखा मिल रहा है तो आपको खुद पर गुस्सा करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको चाणक्य की कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जिनके बारे में आपको जरूर मालूम होना चाहिए.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता है. लोग इन्हें अक्सर कौटिल्य या फिर विष्णुगुप्त के नाम से भी जानते है. भारत के प्राचीनतम और सबसे प्रभावशाली विद्वानों में से एक थे. वे न केवल एक महान अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे, बल्कि उन्होंने ‘चाणक्य नीति’ नामक ग्रंथ के माध्यम से जीवन के हर पहलू को सरल, सटीक और प्रभावशाली तरीके से समझाया है. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जिनका ख्याल हर उस इंसान को रखना चाहिए जिसे बार-बार धोखा मिलता है. तो चलिए इन बातों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

हर किसी को न बताएं अपना सीक्रेट

चाणक्य नीति की अगर माने तो आपको अपने सीक्रेट्स या फिर फ्यूचर प्लांनिंग्स को कभी भी किसी को नहीं बताना चाहिए. कई बार हम सामने वाले से अपनी कमजोरियों को शेयर कर देते हैं जिसका फायदा सामने वाला इंसान बाद में हमें बर्बाद करने के लिए उठाता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: सामने वाला आपकी बार-बार कर रहा है बेइज्जती? इस तरह हमेशा के लिए बंद कर दें उसका मुंह

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

चुप रहना भी जरूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको हर समय अपना मुंह नहीं खोलना चाहिए. कई बार आपको भलाई चुप रहने में भी है. कई बार ऐसा भी होता है कि जब आप चुप रहते हैं तो ही सामने वाले को आपकी ताकत का पता चलता है. इसके अलावा आपकी चुप्पी सामने वाले को हमेशा के लिए चुप कराने का काम करती है.

इमोशनल होना भी सही नहीं

चाणक्य नीति के अनुसार हर इंसान को अपनी भावनाओं पर काबू रखना चाहिए. क्योंकि अगर भावनाओं पर काबू न रखा है तो ऐसे में कई बार गलत फैसले भी ले लिए जाते हैं. अगर आप एक समझदार इंसान हैं तो आपको हमेशा ही शांत दिमाग से समय को समझते हुए फैसले लेने चाहिए. अगर ऐसा न हो तो इसका अंजाम काफी हानिकारक हो सकता है.

मतलबी लोगों से बनाएं दूरी

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना चाहते हैं तो आपको जितनी जल्दी हो सके मतलबी लोगों से या फिर स्वार्थी लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए. इस तरह के लोग आपको जीवन में कभी भी सफल होने नहीं देते हैं. इस तरह के लोग अपना काम निकालने के बाद आपको धोखा दे देते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन चीजों को पैर लगाने वाला जीवनभर भोगता है दुख और पीड़ा, पापियों की श्रेणी में होता है शामिल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola