Chanakya Niti: सफल और समझदार लोग कभी इन चीजों पर पैसे नहीं करते खर्च, अमीर बनना है तो गांठ बांध लें चाणक्य की ये सीख

chanakya niti on spending money AI generated image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि सफलता सिर्फ ज्यादा कमाने से नहीं, बल्कि सही जगह खर्च करने से मिलती है. इसी लिए उन्होंने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी चीजों का भी जिक्र किया है जिनपर एक सफल और समझदार इंसान कभी भी पैसे खर्च नहीं करता है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की बात करें तो उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. मानवजाति की भलाई के लिए उन्होंने कई तरह की बातें कहीं थीं जो आज के समय में भी हमें सही रास्ता दिखाने का काम करते हैं. आचार्य चाणक्य ने हमें जीवन, पैसों और मानव व्यवहार से जुड़ी ऐसी सीख दी है जो हमें सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ने में काफी मदद करते हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी जीचों का भी जिक्र किया है जिनपर एक सफल और समझदार इंसान कभी भी पैसे खर्च नहीं करता है. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना रहा है कि जो समझदार और सफल इंसान होता है वह सिर्फ पैसे कमाने पर ही नहीं बल्कि पैसों की बचत पर भी ध्यान देता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं जिनमें एक सफल और समझदार इंसान कभी पैसे खर्च नहीं करता.
दिखावे और फिजूल की शान-शौकत पर खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो सफल और समझदार लोग होते हैं वे कभी भी दिखावे की चीजों में पैसे खर्च नहीं करते हैं. उन्हें इस बात का एहसास होता है कि महंगे कपड़े, लग्जरी चीजों या फिर दूसरों को इम्प्रेस करने वाली चीजों पर किया गया खर्च कभी भी लंबे समय तक फायदा नहीं देता है. इसी वजह से एक सफल इंसान सिर्फ उन चीजों पर ही खर्च करता है जो काफी ज्यादा जरूरी होते हैं. एक समझदार व्यक्ति को यह बात पता होती है कि दिखावा करने से पैसे नहीं बल्कि एक्सपीरियंस और मेहनत से सफलता मिलती है.
बुरी आदतों और नशे पर खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान नशे या फिर गलत आदतों पर पैसे खर्च या फिर बर्बाद करता है वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है. जब आप शराब, तंबाकू य फिर किसी भी अन्य तरह के फिजूल की चीजों में पैसे खर्च करते हैं तो इससे सिर्फ आपकी सेहत बर्बाद नहीं होती बल्कि पैसे और समय भी बर्बाद होते हैं. जो भी सफल लोग होते हैं वे इन आदतों से दूर रहते हैं और अपने पैसे को सही जगह लगाते हैं.
आलस और बेकार की मौज-मस्ती पर खर्च
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि बिना मकसद सिर्फ मौज-मस्ती भी आपकी असफलता का कारण बनता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी सफल और समझदार लोग होते हैं वे अपने समय समय और पैसे काफी ज्यादा सोच-समझकर खर्च करते हैं. वे कभी भी उन चीजों पर पैसे खर्च नहीं करते जो उनकी जीवन में एक पॉजिटिव बदलाव लेकर न आए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: चेहरा देखकर जान सकते हैं किसी का स्वभाव और किस्मत, आचार्य चाणक्य से सीखें इंसान पहचानने का तरीका
गलत लोगों पर जरूरत से ज्यादा खर्च
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर किसी पर अंधाधुंध पैसे खर्च करना कभी भी एक समझदार भरा फैसला नहीं है. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए आपके पास आते हैं उनपर पैसे खर्च करना हमेशा ही नुकसानदेह होता है. एक सफल और समझदार व्यक्ति अपने रिश्तों को अच्छे से पहचानते हैं और सिर्फ उन्हीं पर पैसे भी खर्च करते हैं. इस तरह के लोग ही उनके जीवन में एक पॉजिटिव बदलाव लेकर आते हैं.
गुस्से और इमोशंस में बहकर किया गया खर्च
चाणक्य नीति के अनुसार गुस्से में आकर या फिर इमोशंस में बहकर किया गया खर्च हमेशा ही पछतावे का कारण बनता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं जो भी सफल और समझदार व्यक्ति होता है वह हमेशा अपने इमोशंस पर कंट्रोल रखना जानता है. वे कभी भी गुस्से में आकर या फिर इमोशंस में बहकर पैसे खर्च करने की गलती नहीं करते हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




