ePaper

Chanakya Niti: 6 चीजें जो चमका सकती हैं आपकी किस्मत यकीन नहीं होता तो आजमा के देख लीजिए

Updated at : 13 Sep 2025 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti AI Image

Chanakya Niti के अनुसार जानें ईश्वर की पसंदीदा 6 चीजें, जो आपके जीवन को सुख-शांति और सफलता से भर देंगी.

विज्ञापन

Chanakya Niti: जीवन को सही दिशा देने और सफलता की राह दिखाने वाली चाणक्य नीति आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी प्राचीन समय में थी. चाणक्य ने मनुष्य के आचरण, विचार और व्यवहार पर गहन चिंतन किया है और यही कारण है कि उनकी बातें आज भी जीवन को प्रेरित करती हैं. चाणक्य का मानना था कि ईश्वर को दिखावे या भव्यता से नहीं बल्कि सच्चाई, श्रद्धा और अच्छे कर्मों से प्रसन्न किया जा सकता है. उन्होंने अपनी नीति में यह स्पष्ट किया कि ईश्वर किन-किन चीजों को सबसे अधिक पसंद करते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार

प्रेम से भरी आंखें, श्रद्धा से झुका हुआ सिर और सत्यमार्ग पर चलने वाला जीवन ही ईश्वर की असली पूजा है.

– चाणक्य नीति

चाणक्य के अनुसार, यदि इंसान इन छह चीजों को अपने जीवन का हिस्सा बना ले तो उसे न सिर्फ ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है बल्कि जीवन भी सफल और सार्थक बन जाता है.

Chanakya Niti Thoughts in Hindi: आचार्य चाणक्य नीति इन हिन्दी

Chanakya Niti in Hindi
Chanakya niti thoughts in hindi: आचार्य चाणक्य नीति इन हिन्दी

आइए जानते हैं ईश्वर की पसंदीदा 6 चीजें जो आपकी किस्मत बदल सकती है-

1. प्रेम से भरी हुई आंखें

ईश्वर उन लोगों को पसंद करते हैं जिनकी आंखों में दूसरों के लिए करुणा और प्रेम भरा हो. द्वेष, घृणा और ईर्ष्या से भरी नजरें इंसान को अधर्मी बना देती हैं.

2. श्रद्धा से झुका हुआ सिर

विनम्रता और आस्था से झुका हुआ सिर हमेशा ईश्वर का प्रिय होता है. घमंड से भरा हुआ व्यक्ति ईश्वर की कृपा से वंचित रह जाता है.

3. सहयोग करने वाले हाथ

जो हाथ जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़ते हैं, वही सच में ईश्वर के पूज्य हैं. दूसरों की सेवा करना सबसे बड़ी भक्ति है.

4. सत्मार्ग पर चलने वाले पैर

ईश्वर उन्हीं लोगों को पसंद करते हैं जो हमेशा सत्य और धर्म के मार्ग पर चलते हैं. गलत राह अपनाना इंसान को ईश्वर से दूर कर देता है.

5. सत्य से जुड़ी हुई जिह्वा

सच्चाई बोलने वाली जिह्वा ही ईश्वर की प्रिय है. झूठ, छल और कपट से इंसान की आत्मा भी दूषित हो जाती है.

6. करुणा से भरा हुआ हृदय

ईश्वर ऐसे हृदय को सबसे अधिक पसंद करते हैं जिसमें दया, करुणा और मानवता का भाव हो. निर्दयी और कठोर मन वाले लोग ईश्वर की कृपा से वंचित रहते हैं.

चाणक्य की यह नीति बताती है कि ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए बड़ी-बड़ी पूजा या यज्ञ की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सच्चाई, करुणा और सद्गुणों से भरा जीवन ही ईश्वर को प्रिय होता है. जो व्यक्ति इन छह बातों को अपने जीवन में उतार लेता है, उसके जीवन में सुख-शांति और सफलता स्वतः आ जाती है.

Also Read: Chanakya Niti: चेहरें में छिपे हैं उम्र के राज़ – जानें 20, 30 और 50 साल का सच

Also Read: Chanakya Niti: जीती जागती मृत्यु के समान है ये 4 चीजें – कहीं आपके आस-पास तो नहीं…

Also Read: Chanakya Niti: रंक को भी राजा बना देंगे चाणक्य नीति में बताये गए ये उपाय, अमीर होने में नहीं लगेगी देर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola