ePaper

चाणक्य नीति : कहीं आप भी तो ऐसा नहीं हैं? अभी करें सुधार नहीं तो टूट कर छलनी छलनी हो जाएगा दिल

Updated at : 06 Jun 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार कुछ खास स्वभाव के पुरुषों को लड़कियों से जल्दी धोखा मिलता है. अत्यधिक भावुकता, आत्मविश्वास की कमी, जरूरत से ज्यादा समर्पण और शक करने की प्रवृत्ति ऐसे ही कुछ कारण हैं जो रिश्तों को तोड़ देते हैं. जानिए क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं और कैसे कर सकते हैं खुद में सुधार.

विज्ञापन

Chanakya Niti: जिंदगी की दौड़ में एक पुरुष का किसी महिला मित्र के प्रति आकर्षण और लगाव होना स्वाभाविक है. धीरे धीरे यही चीज प्यार में बदल जाती है. लेकिन प्यार हमेशा बरकारार रहे यह हर किसी के नसीब में नहीं होता है. इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण उस लड़के का स्वाभाव होता है. जब प्यार टूट जाता है तो वह सोच पड़ जाता है कि उनका क्या कसूर था. चाणक्य नीति में किन लोगों लड़कों को जल्दी धोखा मिलता उनके बारे में विस्तार से बताया गया है. आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार कौन से पुरुष इस श्रेणी में आते हैं.

जरूरत से ज्यादा भावुक लड़के

चाणक्य के अनुसार जो पुरुष अत्यधिक भावुक होते हैं उन्हें लड़कियां बहुत जल्दी छोड़ जाती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग रिश्तों में संतुलन नहीं बना पाते हैं. भावनाओं में बहकर निर्णय लेने वाले लड़कों को अक्सर धोखा मिलता है.

आत्मविश्वास की कमी वाले पुरुष

जो लड़के खुद पर भरोसा नहीं रखते और हर चीज में खुद को कमतर आंकते हैं, ऐसे पुरुषों को भी जल्दी धोखा मिलता है. चाणक्य ने कहा है कि जिनका कॉन्फिडेंस लॉ रहता है वह अपने पार्टनर को हमेशा असुरक्षित महसूस कराते हैं. धीरे-धीरे वह अपना आकर्षण खो देते हैं. ऐसे में संभव है कि लड़की का किसी और की ओर आकर्षित हो जाए.

Also Read: Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: प्यार की महक लिए इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ

जरूरत से ज्यादा समर्पित लड़के

हर बात में “हां” कहना, अपनी पसंद-नापसंद को कुर्बान कर देना, और खुद को पूरी तरह से सामने वाले में समर्पित कर देना, यह प्रेम नहीं बल्कि अंधभक्ति है. चाणक्य नीति में कहा गया है कि किसी भी चीज की अति नुकसान देह होता है. यह बात इसमें लागू होती है. चाणक्य के अनुसार जो लड़के खुद की पहचान खो देते हैं, वे अक्सर नजरअंदाज किए जाते हैं.

अत्यधिक दिखावा करने वाले लड़के

चाणक्य नीति कहती है कि जो पुरुष झूठा दिखावा करते हैं, चाहे वह धन का हो या अपनी गुणों का हो. उनका असली चेहरा सामने आने पर विश्वास टूट जाता है और लड़की उन्हें छोड़ सकती है.

आलसी और गैर-जिम्मेदार लड़के

चाणक्य के अनुसार जो लड़के जीवन में कोई लक्ष्य नहीं रखते और मेहनत से भागते हैं, उन्हें महिलाएं कभी गंभीरता से नहीं लेतीं. ऐसे पुरुषों के साथ महिलाएं भविष्य नहीं देख पातीं और उन्हें छोड़ देती हैं.

अत्यधिक संदेह करने वाले पुरुष

चाणक्य ने कहा है कि संदेह हर रिश्ते को खत्म कर देता है. जो लड़के अपनी गर्लफ्रेंड या पत्नी पर जरूरत से ज्यादा शक करते हैं, उनका रिश्ता जल्दी टूटता है. भरोसे की कमी किसी भी रिश्ते को कमजोर कर देता है.

स्त्रियों का अनादर करने वाले लड़के

जो पुरुष स्त्रियों का सम्मान नहीं करते, उन्हें नीचा दिखाते हैं या उनके विचारों को महत्व नहीं देते, ऐसे पुरुषों को महिलाएं ज्यादा देर बर्दाश्त नहीं करतीं. चाणक्य कहते हैं कि नारी का सम्मान करना ही सच्चा पुरुषार्थ है.

Also Read: Oats Idli Recipe: हेल्थ और टेस्ट का परफेक्ट कॉम्बो, जानें घर पर ओट्स इडली बनाने का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola