ePaper

Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: प्यार की महक लिए इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने हाथ

Updated at : 06 Jun 2025 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: प्यार की महक लिए इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने  हाथ

Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: लेटेस्ट ब्राइडल फुल हैंड मेहंदी डिजाइनों से सजाएं अपने खूबसूरत हाथों को और शादी के दिन को बनाएं यादगार.

विज्ञापन

Latest Bridal Full Hand Mehndi Design 2025: शादी एक खूबसूरत एहसास होता है और उस एहसास को और भी खास बना देती है दुल्हन के हाथों पर सजी मेहंदी. ब्राइडल मेहंदी डिजाइनों में सिर्फ सुंदरता ही नहीं होती है ब्लकि उसमें प्यार, भावनाएं और यादें भी शामिल होती हैं.

इस बार ट्रेंड में हैं ऐसे फुल हैंड ब्राइडल मेहंदी डिजाइन जो न सिर्फ आपकी हथेलियों को सजाएंगे बल्कि आपके दिल की बात भी कहेंगे. कभी दूल्हे के नाम से, कभी दिल के आकार से और कभी फूलों की नाज़ुक बेलों से.

रॉयल मुगल आर्ट मेहंदी डिजाइन: यह डिजाइन मुगल काल की झलक दिखाता है. जिसमें राजकुमारी, महल और फूल-पत्तियों की आकृतियां होती हैं.यह डिजाइन पूरे हाथ और बाजू को कवर करता है और दुल्हनों के लिए परफेक्ट है.

नेम इनिशियल मेहंदी डिजाइन : इस डिजाइन में दूल्हे के नाम का पहला अक्षर या पूरा नाम खूबसूरती से डिजाइन में छुपाया जाता है. यह आजकल दुल्हनों में बहुत ट्रेंड कर रहा है.

मॉडर्न जियोमेट्रिक मेहंदी डिजाइन :यदि आप कुछ हटके चाहती हैं तो यह डिजाइन आपके लिये परफेक्ट है.इसमें गोल, त्रिकोण और अन्य ज्यामितीय आकृतियां बनती हैं जो हाथों को ट्रेंडी लुक देती हैं.

फ्लोरल बेल डिजाइन : फूलों और बेलों से सजा हुआ यह डिजाइन बहुत ही एलिगेंट होता है. यह खासतौर पर उन दुल्हनों के लिए है जो बहुत ज्यादा भारी मेहंदी नहीं चाहतीं.

3D मेहंदी डिजाइन: इस डिजाइन में शेडिंग और हाइलाइटिंग का इस्तेमाल करके 3D इफेक्ट बनाया जाता है जिससे मेहंदी उभरी हुई लगती है.

Also Read : Minimalist Mehndi Designs: सादगी में छुपी है असली खूबसूरती,ट्राय करें मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइनों की ये खास स्टाइल

Also Read :Latest Mehndi Designs: जब प्यार की मेहंदी होगी खास,पिया भी देखेंगे बार-बार

Also Read : Latest Bridal Mehndi Design: हाथों में रचाएं साजन के नाम की मेहंदी,प्यार का दें खूबसूरत पैगाम

Also Read : Valentine Day Mehndi Design: प्यार के मौसम में मेहंदी का यह खूबसूरत लुक आपके प्यार को और भी बना देगा खास

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola