ePaper

Chanakya Niti: चाणक्य की वो 5 बातें जो हर इंसान की जिंदगी को भर सकती है खुशियों से, दुख और तनाव को खत्म करने के लिए आप भी जानें

Updated at : 21 Jan 2026 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
how to bring happiness in life

AI generated image

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां केवल ज्ञान ही नहीं देतीं, बल्कि खुश और बैलेंस्ड जीवन जीने का रास्ता भी दिखाती हैं. इस आर्टिकल में जानिए 5 आसान और असरदार तरीके जिन्हें अपनाकर आप अपना हर दिन हल्का, शांत और खुशियों से भरा बना सकते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि मानव स्वाभाव की समझ भी रखते थे. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिन बातों का जिक्र किया है उनका अगर सही तरीके से ख्याल रखा जाए तो कोई भी इंसान एक सफल, सुखद और खुशहाली से भरा जीवन जी सकता है. वहीं, इनकी बताई बातों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का आना भी शुरू हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने जीवन में सच्ची खुशी पाने के लिए भी कुछ आसान और असरदार तरीके बताए हैं. चाणक्य कहते हैं कि आपका हर एक दिन हल्का, शांति से भरा और खुशियों भरा हो तो आपको सिर्फ अपनी कुछ आदतों और सोचने के तरीकों को बदलना होगा. इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य की बताई इन्हीं बातों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी जिंदगी को खुशियों से भरने में मदद करेंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

पॉजिटिव थिंकिंग रखें

आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपनी थिंकिंग को पॉजिटिव रखना शुरू कर दें. आपके जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों न आ जाए हमेशा हर हालात में पॉजिटिव पहलू को ही देखने की कोशिश करें. चाणक्य कहते थे कि आपकी निगेटिव थिंकिंग आपके तनाव और दुख को बढ़ाने का काम करती है जबकि आपकी पॉजिटिव थिंकिंग हर हालात में समाधान और संतोष का रास्ता दिखाती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: ये 5 आदतें दिला सकती है आपको समाज में सम्मान, जिंदगी बदलनी है तो जरूर जानें

दूसरों से तुलना न करें

आचार्य चाणक्य का कहना था कि अक्सर हम अपनी जिंदगी को दूसरों की जिंदगी से तुलना करने की गलती करते हैं. चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की यह छोटी सी लगने वाली आदत उसकी सारी खुशियां छीन सकती हैं. चाणक्य के अनुसार हर इंसान की जिंदगी और हालात अलग होती है और उसे अलग राह तय करनी पड़ती है. चाणक्य कहते हैं कि अपनी छोटी-छोटी सफलताओं में खुश रहना सीखें. जब आप खुद की तुलना दूसरों से करना छोड़ देंगे तो आपका मन हल्का हो जाएगा और आप खुश रहना भी शुरू कर देंगे.

सिंपल और बैलेंस्ड जीवन अपनाएं

आचार्य चाणक्य कहते थे कि जीवन में ज्यादा चीजों की चाहत या फिर मटीरियलिस्टिक चीजों में खुशी ढूंढना कभी भी सही नहीं होता है. इस तरह की चीजें आपको थोड़ी देर के लिए खुशियां दे सकती है. लेकिन, एक सिंपल और बैलेंस्ड जीवन आपको जीवन में सच्ची खुशियां दे सकते हैं. जब आप जरूरत से ज्यादा इच्छा अपने अंदर रखते हैं और लालच रखते हैं तो आपको मानसिक रूप से अशांत रहना पड़ता है. चाणक्य कहते हैं आपके पास जितना है आपको उसमें में सैटिस्फाई रहना सीखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मानसिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए रोज अपनाएं ये 5 आदतें, सीख लीं तो बदल जाएगी जिंदगी!

अच्छे पार्टनर चुनें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके जो भी दोस्त या फिर पार्टनर होते हैं वे आपके जीवन पर ही नहीं बल्कि आपके मूड पर भी काफी गहरा असर डालते हैं. चाणक्य के अनुसार जीवन में खुश रहने के लिए आपको अपने आसपास पॉजिटिव और मोटिवेटिंग लोगों को ही रखना चाहिए. जो लोग निगेटिव होते हैं और हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं वे आपकी खुशियों को कम करने का काम करते हैं. चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा अपने दोस्तों को बुद्धिमानी से चुनना चाहिए.

समय का सही इस्तेमाल करें

चाणक्य नीति के अनुसार समय से बड़ी कोई भी दौलत नहीं होती है. उनका हमेशा से यह मानना रहा था कि जो भी लोग समय का सही इस्तेमाल करना जानते हैं वे जीवन में हमेशा खुश और सफल रह पाते हैं. अगर आप आलसी हैं या फिर समय की बर्बादी करते हैं तो आपके और आपकी तरक्की के बीच सिर्फ रुकावटें ही आती हैं. चाणक्य के अनुसार आपको अपने हर एक सेकंड को अच्छे कामों और अच्छे विचारों में लगाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी जिंदगी देखते ही देखते खुशियों से भर जाती है.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: आज लिए गए ये छोटे फैसले बदल देंगे आपकी पूरी जिंदगी, सफलता और सुख का राज छिपा है चाणक्य की इन नीतियों में

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola