Chanakya Niti: ये 5 आदतें दिला सकती है आपको समाज में सम्मान, जिंदगी बदलनी है तो जरूर जानें

सम्मान पाने के लिए चाणक्य की नीति AI generated image
Chanakya Niti: चाणक्य नीति हमें सिखाती है कि सम्मान मांगने से नहीं, कमाने से मिलता है. आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप समाज में इज्जत, भरोसा और एक मजबूत पहचान बना सकते हैं. जब आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ लेंगे तो आपके सोचने और जीने का तरीका काफी हद तक बदल जाता है.
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सुखद, समृद्ध और सम्मान से भरे जीवन की चाहत है तो उसे चाणक्य की बताई बातों पर खास ध्यान देना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसी बातों का जिक्र किया है जिसे हर इंसान को मानना चाहिए अगर वह समाज से सम्मान पाना चाहता है तो. चाणक्य के अनुसार सम्मान एक ऐसी चीज है जो हर इंसान की एक ऐसी जरूरत है जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है. पैसा, पद और शोहरत होने के बाद भी अगर समाज में आपको सम्मान नहीं देता है तो आपका जीवन बिलकुल ही अधूरा सा लगने लगता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार समान कभी भी एक ऐसी चीज नहीं है जिसे आप बाहर से पा सकते हैं. यह एक ऐसी चीज है जो हमारी सोच, व्यवहार और आदतों से बनता है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जीवन में कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए अगर आप समाज से इज्जत या सम्मान पाना चाहते हैं तो. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.
सबसे पहले खुद का सम्मान करना सीखें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी इंसान खुद की इज्जत या फिर कद्र नहीं करता है, दुनिया भी कभी उसकी इज्जत नहीं करती है. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो हमेशा खुद को कमजोर, दूसरों से कम या फिर बेकार इंसान समझते हैं तो ये समाज भी आपको हल्के में लेना शुरू कर देता है. आचार्य चाणक्य कहते हैं अगर आप समाज से इज्जत पाना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने विचारों, समय और मेहनत की इज्जत करना शुरू कर दें. जब आपको खुद को वैल्यू देना सीख जाएंगे तो समाज भी आपको वैल्यू देगा.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: मानसिक रूप से शक्तिशाली बनने के लिए रोज अपनाएं ये 5 आदतें, सीख लीं तो बदल जाएगी जिंदगी!
अपनी बातों और वादों पर टिके रहें
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आपको किसी भी इंसान की असली पहचान करनी है तो आपको उसकी बातों या फिर उसके शब्दों पर ध्यान देना चाहिए. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो बार-बार अपनी बातों से मुकर जाता है या फिर किये हुए वादों को तोड़ देते हैं तो समाज न कभी आपकी इज्जत करेगा और न ही आप पर भरोसा करेगा. जब भरोसा टूट जाता है तो धीरे-धीर सम्मान भी खत्म हो जाता है. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको उन्हीं चीजों का वादा करना चाहिए जिन्हें आप वाकई में पूरा कर सकेंगे.
हद से ज्यादा मीठा या चापलूसी वाला व्यवहार
आचार्य चाणक्य के अनुसार जब आप हद से ज्यादा मीठा बोलना शुरू करते हैं तो समाज आपको कमजोर समझने लगता है. हर बात में हां में हां मिलाना, जब कोई बात हो तो अपनी राय न रखना और साथ ही हमेशा दूसरों को खुश करने की कोशिश में लगे रहना आपकी इज्जत को पूरी तरह से मिट्टी में मिला देता है. वे कहते हैं कि सम्मान पाने के लिए विनम्र रहना जरूरी है लेकिन आत्मसम्मान से समझौता किये बिना. अगर आप समाज में सम्मान पाना चाहते हैं तो साफ, सच्ची और एक बैलेंस्ड भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 4 चीजों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, जीवन को सही दिशा देने वाली चाणक्य की बड़ी सीख
कभी न भूलें सही और गलत का फर्क
चाणक्य नीति में इस बात को साफ तौर पर कहा गया है कि जो भी इंसान गलत के साथ हमेशा खड़ा रहता है वह कभी न कभी अपनी इज्जत जरूर गंवा देता है. चाणक्य के अनुसार जीवन में शॉर्टकट अपनाकर, दूसरों से झूठ कहकर या फिर गलत तरीके अपनाकर आप जीवन में थोड़ी देर के लिए जरूर आगे बढ़ सकते हैं लेकिन कभी न कभी समाज आपके चरित्र को पहचान जरूर लेता है. ईमानदारी और सच्चाई ऐसी क्वालिटीज हैं जो आपको लंबे समय तक सम्मान दिलाने का काम करते हैं.
अपने व्यवहार और गुस्से पर काबू रखें
आचार्य चाणक्य के अनुसार गुस्से में किये गए गलत शब्दों का इस्तेमाल या फिर लिए गए फैसले आपकी सालों को इज्जत को मिट्टी में मिला सकते हैं. जो भी व्यक्ति हर बात पर गुस्सा करता है या अक्सर दूसरों को नीचा दिखाने का काम करता है लोग उससे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं. जब आपका स्वभाव शांत, संयमित और समझदार होता है तो समाज में आपको अलग इज्जत और पहचान मिलती है. चाणक्य के अनुसार जो इंसान मुश्किल हालात में भी खुद पर काबू रखता है, वही असलियत में सम्मान पाने के काबिल होता है.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




