ePaper

Chana Dal Kebab: शाम की चाय के साथ चना दाल कबाब का लें मजा,बस कुछ मिनटों में होगा तैयार

Updated at : 21 Mar 2025 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
Chana Dal Kebab: शाम की चाय के साथ चना दाल कबाब का लें मजा,बस कुछ मिनटों में होगा तैयार

Chana Dal Kebab: चना दाल कबाब अगर आप इसे घर में बनाते हैं तो यह लोगों को काफी पसंद भी आने वाली हैं.

विज्ञापन

Chana Dal Kebab: शाम की चाय के साथ अगर कुछ स्वादिष्ट और क्रिस्पी खाने का मन है तो चना दाल कबाब आपके लिये बिल्कुल परफेक्ट है. इसे आप कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं. हल्की मसालेदार, कुरकुरी और सॉफ्ट चना दाल कबाब न केवल चाय के साथ मजेदार लगती है बल्कि एक सेहतमंद स्नैक भी है.अगर आप इसे घर में बनाते हैं तो यह लोगों को काफी पसंद भी आने वाली हैं.

सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 1/2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 2-3 टेबल स्पून हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1/2 कप ब्रेड क्रम्ब्स (कबाब को बेलने के लिए)
  • तेल (तलने के लिए)

विधी

  • चना दाल भिंगो कर रखें : सबसे पहले चना दाल को कुछ घंटों तक भिंगो कर रखें. पानी को छानकर अलग रख लें.
  • मिक्सिंग: अब चना दाल को मिक्सी में थोड़ा दरदरा पीस लें. फिर इसे एक बर्तन में निकाल लें और उसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले (हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च, धनिया पाउडर), नमक, हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • कबाब का मिश्रण तैयार करें: अब इस मिश्रण में ब्रेड क्रम्ब्स डालें और हाथों से अच्छे से मिला लें ताकि मिश्रण गीला न रहे और आसानी से कबाब बने. यदि मिश्रण ढीला लगे तो थोड़ा और ब्रेड क्रम्ब्स मिला सकते हैं.
  • कबाब बनाएं: अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब के आकार के लड्डू बनाकर फ्लैट करें. इन्हें गोल या लंबा भी आकार दिया जा सकता है.
  • तलना: एक पैन में तेल गर्म करें और इन कबाबों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. कबाब को दोनों साइड से अच्छे से सेंक लें.
  • सर्विंग: गरमागरम चना दाल कबाब को धनिये की चटनी या इमली की चटनी या चाय के साथ सर्व करें.

Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार

Also Read :Jaggery Tamarind Chutney Recipes: बिना खजूर के ऐसे बनायें गुड़-इमली की खट्टी-मीठी चटनी,जानें बनाने की सरल रेस्पी

Also Read :Litti Chokha Recipe: होली के रंग में रंगा लिट्टी चोखा, स्वाद ऐसा कि दिल बोले वाह

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola