Cafe Style Cold Coffee : अब नहीं जाना पड़ेगा कैफे, घर पर मिनटों में तैयार करें ये रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 12 Apr 2025 10:35 AM
cold coffee( AI generated image)
Cafe Style Cold Coffee : कॉफी का सेवन बहुत ही आम हो गया है. गर्मी के दिनों में कोल्ड कॉफी एक बहुत ही पॉपुलर ड्रिंक है. इसको आपने अक्सर कैफे पर सेवन किया होगा. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी.
Cafe Style Cold Coffee: चिलचिलाती गर्मी में एक कप कोल्ड कॉफी राहत का अहसास देता है. अक्सर लोग कोल्ड कॉफी के लिए कैफे जाना पसंद करते हैं. कैफे में मिलने वाली कॉफी महंगी होती है और आप बार-बार इसका सेवन नहीं कर सकते हैं. मगर इसमें कोई चिंता की बात नहीं है आप घर पर ही अच्छी कोल्ड कॉफी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी
कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सामग्री
- दूध ठंडा किया हुआ- 1 कप
- कॉफी पाउडर- 2 चम्मच
- हल्का गर्म पानी- 1 बड़ा चम्मच
- चीनी- 3-4 चम्मच
- आइस क्यूब- 2-3
- चॉकलेट सिरप- 2-3 चम्मच
- वनीला आइस क्रीम- 1 बड़ा चम्मच
रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें: Recipes Under 15 Minutes: ऑफिस जाने की जल्दी है, तो झटपट से रेडी करें ये रेसिपी, स्वाद से है भरपूर
यह भी पढ़ें: Recipe Under 15 Minutes: शाम की भूख हो या फिर टिफिन तैयार करने की जल्दी, आसानी से बनाएं ये रेसिपी
कोल्ड कॉफी बनाने की विधि
- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले दूध को गर्म कर दें और इसे हल्का गाढ़ा होने दें. इस तरह के गाढ़े दूध से बना कॉफी बहुत ही स्वादिष्ट लगता है. अब इस दूध को फ्रिज में कुछ घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें.
- कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले आप कॉफी पाउडर में 1 चम्मच हल्का गर्म पानी को मिक्स कर दें. आप इसे मिक्सी में भी डाल कर कुछ सेकंड के लिए चला दें.
- अब इस ब्लेंडर या मिक्सी में दूध, आइस क्रीम, आइस क्यूब और चीनी को डाल कर 1 मिनट तक चलाएं. जब तक कॉफी में झाग न आ जाए तब तक इसे चलाते रहें.
- जब कॉफी में अच्छा सा फ्रॉथ बन जाए तब इसे निकाल दें.
- अब एक शीशे के ग्लास में थोड़ा सा चॉकलेट सिरप को किनारे यानी ग्लास की दीवारों पर डाल दें. इससे कॉफी ग्लास का लुक बहुत ही अच्छा और कैफे स्टाइल का आता है.
- अब ग्लास में आप धीरे-धीरे कॉफी को डालें और ऊपर से हल्का चॉकलेट सिरप भी डाल दें. इसमें आप क्रीम को भी डाल सकते हैं. आप ऊपर में कॉफी पाउडर को छिड़क दें. ये स्वाद को बढ़ाता है और कॉफी के लुक को और भी अच्छा बनाता है.
यह भी पढ़ें: Amritsari Chole Recipe: इस बैसाखी पर बनाएं ये स्पेशल छोले, स्वाद ऐसा की भूले न भुलाए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










