ePaper

शादी की तैयारी के बीच पार्लर जाने का नहीं है समय? तो इन टिप्स को करें फॉलो मिनटों में फेस करने लगेगा ग्लो

Updated at : 30 May 2025 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bridal Skincare At Home

Bridal Skincare At Home, Pic Credit- AI Generated

Bridal skincare at home: शादी या पार्टी में जाने से पहले पार्लर जाने का समय नहीं मिल पा रहा? चिंता न करें! इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान घरेलू ब्यूटी टिप्स को देंगे जिसे अपनाकर आप इंस्टेंट ग्लो और फ्लॉलेस लुक पा सकते हैं, वो भी बिना पार्लर गये.

विज्ञापन

Bridal Skincare At Home: शादी-ब्याह और फेस्टिव सीजन में कई बार लोग इतना बिजी हो जाते हैं कि वह खुद की तैयारी के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं. खास तौर पर तब जब परिवार के ज्यादतर कामों की जिम्मेदारी आपके कंधों पर होती है. इस दौरान लोगों का इतना टाइट शिड्यूल रहता है कि वह अपने चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए पार्लर भी नहीं जा पाते हैं. शादी के सीजन में पार्लर जाना आज की डेट में लोगों की जरूरत बन गयी है, क्योंकि उनके पास वह सामान रहता है जो अमूमन लोगों के पास नहीं होता. अगर आपके साथ भी यही स्थिति है तो हम आपको कुछ ऐसे स्मार्ट ब्यूटी टिप्स देंगे जिससे आपका चेहरा दमकता नजर आएगा. यकीन मानिये घर बैठे ये फॉर्मूला को फॉलो कर आप लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं.

शादी के एक दिन पहले स्किन को एक्सफोलिएट करें

अगर पार्लर का समय नहीं मिल पा रहा है, तो सबसे जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करें. इससे आपके चेहरे का डेड स्किन हटेगा और चेहरा साफ व चमकदार दिखेगा. ध्यान रखें कि स्क्रब करने के तुरंत बाद मेकअप न करें. एक रात पहले स्किन को स्क्रब करें, ताकि अगर हल्की रेडनेस हो तो सुबह तक ठीक हो जाए.

Also Read: घर पर आएगा 5 स्टार होटल जैसा फील, बस इन 6 बजट फ्रेंडली आइटम्स से कमरे को सजाएं

इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं फेस मास्क

ताजगी भरा और फ्रेश लुक चाहिए तो फेस मास्क जरूर लगाएं. अगर आपका ऑयली स्किन है तो आपके लिए चारकोल मास्क बेहतरीन विकल्प रहेगा. जबकि ड्राई स्किन के लिए हाइड्रेटिंग शीट मास्क या ऐलोवेरा बेस्ड मास्क लगाएं. यह आपकी त्वचा को तुरंत निखार देगा और मेकअप की पकड़ को बेहतर बनाएगा.

हाइड्रेशन का रखें ध्यान

मास्क लगाने के बाद भी स्किन को अच्छी तरह से हाइड्रेट करें. इसके लिए आप हल्का मॉइस्चराइजर या फेशियल ऑयल इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे मेकअप स्मूद तरीके से ब्लेंड होगा और आपकी स्किन फ्लॉलेस दिखेगी.

Also Read: सुहागरात के समय अक्सर पुरुष कर देते हैं ये 7 गलतियां, अभी जान लें नहीं तो कमजोर हो जाएगा रिश्ता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola