Boondi Laddu Recipe: हर दाने में मिठास, ऐसे बनाएं रस से भरपूर बूंदी लड्डू घर पर

Boondi Laddu Recipe: घर पर बनाएं हर दाने में मिठास से भरपूर बूंदी लड्डू. जानिए आसान रेसिपी जिसमें शामिल हैं चाशनी, बेसन और परफेक्ट स्वाद के खास टिप्स. त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट मिठाई.
Boondi Laddu Recipe: बूंदी के लड्डू यह नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है खासकर जब बात त्योहारों या किसी खास मौके की हो. हर कोई चाहता है कि घर पर बने लड्डू भी बाजार जैसे ही रसीले और दानेदार हों. अगर आपको लगता है कि बूंदी लड्डू बनाना मुश्किल है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. आज हम आपको एक ऐसी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं जिससे आप घर पर ही एकदम परफेक्ट, रस से भरे और स्वादिष्ट बूंदी लड्डू बना सकते हैं. तो चलिए आज हम बनाते हैं बूंदी के लड्डू.
सामग्री
- बेसन – 1 कप
- पानी – जरूरत अनुसार (बूंदी घोल बनाने के लिए)
- घी या तेल – तलने के लिए
- चीनी – 1 कप
- पानी – 1/2 कप (चीनी घोल के लिए)
- इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
- काजू, बादाम (कटे हुए) – 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
बनाने की विधि
- बूंदी घोल बनाएं: बेसन में धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा लेकिन स्मूद घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा न हो.
- बूंदी तलें: एक कढ़ाई में घी या तेल गरम करें. बूंदी बनाने के लिए एक बूंदी मेकर या छलनी का इस्तेमाल करें. घोल को छलनी में डालकर गर्म तेल में बूंदी की छोटी-छोटी गोलियां तल लें. सुनहरी और क्रिस्पी बूंदी तलकर कागज पर निकाल लें.
- चीनी का चाशनी बनाएं: एक पैन में पानी और चीनी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.जब चीनी घुल जाए और चाशनी गाढ़ी होने लगे तब इलायची पाउडर डालें. चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें.
- बूंदी और चाशनी मिलाएं: तली हुई बूंदी को गरम चाशनी में डालकर अच्छे से मिलाएं ताकि बूंदी चाशनी में अच्छी तरह लिपट जाए.
- लड्डू बनाएं: मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें फिर हाथों पर घी लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं.ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर सजा सकते हैं.
- ठंडा होने पर परोसें: बूंदी लड्डू को पूरी तरह ठंडा करके परोसें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें.
Also Read : Besan Tomato Cheela Recipe: नाश्ते की बोरियत करें दूर,नए अवतार में बनाएं बेसन टमाटर चीला
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




