Birth Date Personality: काम से बनाते हैं अपनी पहचान, जानिए किस तारीख को जन्मे लोग जीत लेते हैं सबका दिल
Published by : Priya Gupta Updated At : 30 Jul 2025 10:30 AM
date birth personality (AI image)
Birth Date Personality: आज हम इस लेख के माध्यम से 17 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानें इन लोगों के स्वभाव, करियर और लव लाइफ के बारे में अच्छे से.
Birth Date Personality: हर इंसान की जन्मतिथि सिर्फ एक तारीख नहीं होती, बल्कि वह उसकी पहचान, उसके सोचने के तरीके और उसके जीवन के कई रहस्यों की चाबी होती है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से 17 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो आइए इस लेख में हम जानेंगे कि 17 तारीख को जन्मे लोगों की सोच कैसी होती है, उनका स्वभाव कैसा रहता है और किस दिशा में उन्हें सफलता मिलती हैं.
17 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक और ग्रह स्वामी
17 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 8 और ग्रह स्वामी शनि होता है.
17 तारीख में जन्मे लोग कैसे होते हैं?
- 17 तारीख में जन्मे लोग स्वभाव से शांत और आत्मविश्वासी होते हैं. ये लोग बहुत ज्यादा बोलने की बजाय, काम करके दिखाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा, ये जल्दी किसी को अपना नहीं बनाते, लेकिन जब ये किसी से जुड़ते हैं, तो उनके लिए पूरी जिंदगी वफादार रहते हैं.
यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: राजा से कम नहीं होती इनकी जिंदगी, नोटों से भरी रहती है जेब
यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: सिस्टम से नहीं, खुद से चलने वाले होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग
- 17 तारीख को जन्मे लोग कड़ी मेहनत और अनुशासन में विश्वास रहना पसंद करते हैं. ये लोग किसी भी फील्ड में जाएं, हर जगह अपनी ईमानदारी और लगन से पहचान बना लेते हैं. इसके अलावा, ये लीडरशिप क्वालिटी से भरपूर होते हैं.
- ये रिश्तों को बहुत ईमानदारी से निभाते हैं और इन्हें दिखावा या झूठ नहीं पसंद होता है. ये अपने पार्टनर से बहुत प्यार करते हैं. कभी-कभी ये लोग अपनी बातों को छिपा लेते हैं, जिससे इनके पार्टनर को लगता है कि ये भावुक नहीं हैं.
- 17 तारीख में जन्मे लोग अपने परिवार से बहुत प्यार करते हैं. ये उनकी हर जरूरतों का अच्छे से ख्याल रखना जानते हैं. इसके अलावा, ये उनकी हर इच्छा को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं, यही वजह है कि ये हर किसी का दिल जीत लेते हैं.
यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: भाग्यशाली और प्यार में वफादार होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग
यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: सपनों को सच करने के लिए जी जान लगा देते हैं इस तारीख में जन्मे लोग
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










