ePaper

Birth Date Personality: सिस्टम से नहीं, खुद से चलने वाले होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग

Updated at : 12 Jul 2025 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
RSSB Patwari Admit Card 2025

RSSB Patwari Admit Card 2025

Birth Date Personality: आज हम आपको इस आर्टिकल में 4 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इनके स्वभाव और करियर के बारे में.

विज्ञापन

Birth Date Personality: अंकशास्त्र के अनुसार, जन्म की तारीख सिर्फ एक अंक की पहचान नहीं होती, बल्कि ये व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और भविष्य की दिशा की झलक देती है. हर व्यक्ति की जन्मतिथि से एक विशेष अंक निकलता है, जिसे मूलांक कहा जाता है. यह मूलांक व्यक्ति के जीवन में विशेष भूमिका निभाता है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में किसी भी महीने के 4 तारीख में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं ये लोग कैसे होते हैं? इनका स्वभाव कैसा होता है और इनका करियर कैसा रहेगा?

4 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक

4 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है. 

4 तारीख में जन्मे लोग कैसे होते हैं? 

जिनका जन्म किसी भी महीने के 4 तारीख को हुआ है, वे बहुत कोमल स्वभाव के होते है, लेकिन जब बात इनके ऊपर आती हैं तो ये किसी से डरते नहीं है. 

4 तारीख में जन्मे लोगों को घर के हर सदस्य और समाज के साथ मिलकर रहना पसंद करते हैं. इसके अलावा, ये लोग उनके लिए हमेशा मदद करने को तत्पर रहते हैं. 

4 तारीख में जन्मे लोग बहुत ईमानदार और मेहनती होते हैं. ये अपने हिसाब से काम करना पसंद करते हैं. इसके अलावा, ये अपनी बातों को जल्द किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: राजा से कम नहीं होती इनकी जिंदगी, नोटों से भरी रहती है जेब

4 तारीख में जन्मे लोगों का करियर 

4 तारीख में जन्मे लोग बचपन से ही अपने पढ़ाई को पूरी लगन और मेहनत के साथ करते हैं, जिसकी वजह से ये बड़े होकर एक अच्छा मुकाम हासिल करते हैं. 

4 तारीख में जन्मे लोगों को सामाजिक सेवा और पॉलिटिक्स के क्षेत्रों में विशेष रुचि होती हैं. इसके अलावा, ये लोग हर काम को पूरे ध्यान और मेहनत के साथ पूरा करते हैं. 

यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: 2 तारीख में जन्मे लोग क्यों होते हैं सबसे अलग? जानिए इनका स्वभाव और करियर 

यह भी पढ़ें- Birth Date Personality: सपनों को सच करने के लिए जी जान लगा देते हैं इस तारीख में जन्मे लोग

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola