Hair Growth Tips: डाइट में शामिल करें ये वेजिटेरियन सुपरफूड्स, नेचुरल बायोटिन से बाल होंगे घने और सुपर स्ट्रॉन्ग!

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

AI generated image

Hair Growth Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल तेजी से लंबे, घने और मजबूत हो जाएं तो आपको आज ही इन वेजिटेरियन सुपरफूड्स को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए. डाइट में शामिल की गयी इन वेजिटेरियन फ़ूड आइटम्स में बायोटिन की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है.

विज्ञापन

Hair Growth Tips: हर किसी की यह चाहत होती है कि उनके बाल हमेशा लंबे, घने और मजबूत रहें. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम हर तरह के प्रोडक्ट्स और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स और नुस्खे काम कर जाते हैं लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे बालों पर ये पूरी तरह से बेअसर साबित होते हैं. बता दें अगर आप अपने बालों को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आप अपने डाइट में बायोटिन से भरपूर चीजों को शामिल करना शुरू कर दें. बता दें बायोटिन एक ऐसा न्यूट्रिएंट है जो बालों की ग्रोथ और और उसके ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने में काफी हद तक मदद करता है. अक्सर बायोटिन की कमी हो पूरा करने के लिए हम अंडा या फिर सैल्मन का सेवन करते हैं. अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन हैं तब तो इन चीजों का सेवन करना आपके आसान है लेकिन अगर आप एक वेजिटेरियन हैं तो आपको क्या खाना चाहिए. आज की इस आर्टिकल में हम आपको उन वेजिटेरियन सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर में बायोटिन की कमी दूर होती है जिससे आपके बाल लंबे, घने और मजबूत भी होते हैं.

डाइट में शामिल करें पालक

हमारे बालों के लिए पालक को काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. यह काफी ज्यादा न्यूट्रिशियस होता है क्योंकि सिर्फ एक कप कच्चे पालक में आपको 12 माइक्रोग्राम तक बायोटिन मिल जाता है. इसके अलावा पालक में भरपूर मात्रा में विटामिन-ए और सी पाया जाता है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद करते हैं. पालक के सेवन से आपका स्कैल्प हेल्दी रहता है और साथ ही आपके बाल बेहतर तरीके से ग्रो भी करते हैं.

यह भी पढ़ें: Hair Fall Reasons: इन गलतियों की वजह से गंजेपन की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं आप, जानें और समय रहते कर लें सुधार

यह भी पढ़ें: Fenugreek Seeds for Hair: बालों की हर प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन है मेथी का दाना, जानें इस्तेमाल का सबसे आसान तरीका

मशरूम खाना भी फायदेमंद

अगर आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाये रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अभी जाकर बाजार से मशरूम खरीदकर ले आना चाहिए. मशरूम के एक सर्विंग में आपको करीबन 2 से 6 माइक्रोग्राम बायोटिन मिलता है. इसके अलावा मशरूम में कॉपर भी पाया जाता है जो मेलेनिन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में काफी मदद कर सकता है.

शकरकंद का करें सेवन

शकरकंद की अगर बात करें तो इसे न्यूट्रिएंट्स का भंडार बताया गया है. अगर आप एक मीडियम साइज शकरकंद का सेवन करते हैं तो इसमें आपको दो से लेकर तीन माइक्रोग्राम तक बायोटिन मिल जाता है. बायोटिन के अलावा इसमें आपको बीटा कैरोटीन भी पाया जाता है जो आगे चलकर विटामिन-ए में कन्वर्ट होकर सीबम प्रोडक्शन को बूस्ट करता है. शकरकंद के नियमित सेवन से हमारे स्कैल्प में मॉइस्चर बरकरार रहता है.

यह भी पढ़ें: Hair Care: हर बार शैंपू के बाद क्यों रूखे और बेजान लगते हैं बाल? ये गलतियां बन सकती हैं आपके गंजेपन का कारण

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola