Bhai Dooj Celebration Ideas: इस भाई दूज नहीं हैं घर पर, तो इन तरीकों से इस दिन को बनाएं स्पेशल

Updated:
विज्ञापन
Bhai dooj celebartion

Bhai dooj celebartion (AI Image)

Bhai Dooj Celebration Ideas: अगर आप भी भाई दूज पर अपने भाई या बहन के साथ नहीं हैं तो आप इन तरीकों से इसे खास बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ आइडियाज.

विज्ञापन

Bhai Dooj Celebration Ideas: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है. इस दिन बहन भाई को तिलक लगाती है और भाई की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए प्रार्थना करती है. अगर त्योहार के मौके पर सभी लोग साथ रहते हैं बहुत अच्छा लगता है. लेकिन, कई बार पढ़ाई, काम या दूसरे शहर में शादी हो जाने के कारण भाई दूज पर भाई-बहन साथ में ये त्योहार नहीं मना पाते हैं. आप दूर रहकर भी इस खास दिन को यादगार बना सकते हैं. आज के समय में आप इंटरनेट के जरिए आसानी से अपनों से जुड़ सकते हैं और खुशियों के पल को बांट सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कैसे आप दूर रहकर भी इस दिन को स्पेशल बना सकते हैं. 

ई-कार्ड में क्या लिखें?

अगर आप इस बार कार्ड या लेटर नहीं भेज पाएं हैं तो आप ई-कार्ड को भेज सकते हैं. आप एक ई-कार्ड बनाएं और इसमें आप भाई या बहन के लिए पर्सनल मैसेज लिखें. आप इसमें अपने मन की बात को लिखें. भाई दूज की शुभकामना संदेश भी लिखें. इस तरह से आप उन्हें त्योहार की शुभकामना दें. 

सोशल मीडिया पर क्या कर सकते हैं?

आप सोशल मीडिया के जरिए भी अपने भाई या बहन को मैसेज भेज सकते हैं. आप सोशल मीडिया पर स्टोरी डाल सकते हैं. आप सोशल मीडिया पर छोटा सा वीडियो भी बनाकर डाल सकते हैं. 

ऑनलाइन कुकिंग सेशन में क्या कर सकते हैं?

आप इस दिन को खास बनाने के लिए ऑनलाइन वीडियो कॉल करें और अपने-अपने किचन में कोई डिश बनाएं. इस तरह से आप बातें भी कर पाएंगे और ये एक मजेदार अनुभव भी आपके लिए होगा. आप दोनों कोई आसान सी रेसिपी को साथ में चुनें और साथ में इसे बनाएं. आप कुकिंग में एक दूसरे को चैलेंज भी दे सकते हैं और इस पल को यादगार बना सकते हैं. 

वीडियो कॉल पर क्या करें?

आप इस खास दिन सिर्फ वीडियो कॉल पर बातें ही नहीं करें. आप अपनी पुरानी फोटो को एक जगह रखें और फिर वीडियो कॉल पर इसे एक दूसरे दिखाएं और पुरानी यादों को ताजा करें. 

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Special Suji Halwa: भाई के लिए प्लान करें एक प्यारा सा सरप्राइज, भाई दूज पर अपने हाथों से तैयार करें सूजी का हलवा

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Special Dal Bati Churma: त्योहार का स्वाद, परंपरा का एहसास, ट्राई  करें भाई दूज स्पेशल दाल बाटी चूरमा रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola