Bhai Dooj Special Suji Halwa: भाई के लिए प्लान करें एक प्यारा सा सरप्राइज, भाई दूज पर अपने हाथों से तैयार करें सूजी का हलवा

Updated:
विज्ञापन
Bhai Dooj Special Suji Halwa

Bhai Dooj Special Suji Halwa ( AI Image)

Bhai Dooj Special Suji Halwa: इस बार भाई दूज पर अपने हाथों से मीठा तैयार करें और अपने भाई को दें एक स्वीट सरप्राइज. इस आर्टिकल से जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Bhai Dooj Special Suji Halwa: हमारी जिंदगी में रिश्तों का एक खास महत्व होता है और भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनोखा और प्यारा होता है. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्यार का प्रतीक है. इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए मीठे में आप कुछ तैयार कर सकती हैं. इस तरह से आप अपने भाई को एक स्वीट सरप्राइज दे सकती हैं. इस मौके पर आप भी भाई के लिए मीठे में कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं तो आप सूजी का हलवा को बना सकती हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका. शाम के टाइम में आप इसे बनाकर सर्व करें.

सूजी का हलवा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी- 1 कप
  • घी- 1 कप 
  • चीनी- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार 
  • केसर के धागे- चुटकीभर 
  • गाढ़ा दूध- आधा कप 
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काजू- 2 बड़े चम्मच कटे हुए
  • गर्म दूध- 3 बड़े चम्मच
  • किशमिश- 2 बड़े चम्मच

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Surprise Ideas: इस भाई दूज को बनाएं यादगार, इन सरप्राइज आइडियाज से बहन के चेहरे पर लाएं मुस्कान

सूजी का हलवा बनाने की विधि क्या है?

  • सूजी का हलवा बनाने के लिए आप कड़ाही में घी डालें. इसमें आप सूजी डालें और लगातार इसे चलाते रहें जिससे सूजी जले नहीं. सूजी को सुनहरा होने तक भून लें. 
  • अब केसर के धागे को आप गर्म दूध में मिक्स करें और सूजी में डाल दें. इसके बाद आप गाढ़ा दूध भी डाल दें. इसमें थोड़ा सा पानी डालें और इसे जल्दी-जल्दी मिक्स करें. 
  • जब ये हल्का गाढ़ा हो जाए तो आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसमें आप इलायची पाउडर, कटा हुआ काजू और किशमिश को डाल दें. हलवा को आप गाढ़ा होने तक पका लें. सूजी का हलवा तैयार है. आप इसे प्लेट में निकाल लें और ऊपर से कटे हुए काजू को डालें.

यह भी पढ़ें- Bhai Dooj Special Dal Bati Churma: त्योहार का स्वाद, परंपरा का एहसास, ट्राई  करें भाई दूज स्पेशल दाल बाटी चूरमा रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola