बेसन से बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाइयां, ट्राई करें ये रेसिपी आइडियाज
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 Mar 2026 12:05 PM
बेसन स्वीट आइडियाज (AI Image)
Besan Sweet Recipe Ideas: अगर आप भी घर पर कुछ टेस्टी और आसान मिठाई बनाना चाहते हैं तो बेसन से बनने वाली ये रेसिपी आइडियाज ट्राई कर सकते हैं.
Besan Sweet Recipe Ideas: बेसन का इस्तेमाल करके आपने कढ़ी, पकौड़े, सेव या चीला बनाया होगा. अगर आपका कुछ मीठा खाने का मन है तो आप बेसन से अलग-अलग तरह की मिठाई बना सकते हैं. बेसन से बनी मिठाइयां खाने में बेहद टेस्टी होती हैं और इन्हें घर पर आसानी से तैयार भी किया जा सकता है. त्योहार हो, मेहमानों का आना हो या फिर कुछ मीठा खाने का मन आप बेसन से मिठाई तैयार कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बेसन से बनने वाली कुछ मिठाइयां.
बेसन के लड्डू को करें ट्राई
बेसन के लड्डू स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और त्योहारों में यह खास तौर पर बनाया जाता है. इसे बनाने के लिए बेसन को घी में अच्छी तरह भुना जाता है. हल्का ठंडा करने के बाद इसमें चीनी पाउडर और ड्राई फ्रूट्स मिलाया जाता है और लड्डू बनाया जाता है.
बेसन बर्फी को करें ट्राई
बेसन बर्फी भी एक बेहद स्वादिष्ट मिठाई है. इसमें बेसन को घी में भूनकर चीनी की चाशनी के साथ मिलाया जाता है और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाला जाता है. फिर ट्रे में सेट किया जाता है. फिर चाकू की मदद से बर्फी के शेप में काट लिया जाता है.
बेसन हलवा को करें ट्राई
अगर जल्दी से मीठा बनाना हो तो बेसन का हलवा एक बढ़िया ऑप्शन है. इसे बनाने के लिए आप घी में बेसन को भुना जाता है. दूध, इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर हलवा तैयार किया जाता है.
मोहनथाल को करें ट्राई
आप बेसन से मोहनथाल बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए घी में बेसन को भुना जाता है. फिर इसमें मावा को डाला जाता है. फिर चाशनी को डाला जाता है. तैयार मिश्रण को घी लगी हुई थाली या ट्रे में फैलाकर सेट होने के लिए रख दिया जाता है और फिर चाकू से बर्फी के शेप में काट लिया जाता है.
यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला
यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










