Benefits of Spinach Juice for Eyes: कमजोर आंखों के लिए वरदान है पालक का जूस,बस आज से ही पीना करें शुरू

Benefits of Spinach Juice for Eyes
Benefits of Spinach Juice for Eyes : कमजोर आंखों के लिए वरदान है पालक का जूस. जानें आंखों को स्वस्थ रखने और चश्मा उतारने के सबसे आसान घरेलू उपाय.
Benefits of Spinach Juice for Eyes: आज के डिजिटल टाईम में हर कोई मोबाइल, लैपटॉपऔर टीवी स्क्रीन पर ज्यादा समय बीता रहा है. इस वजह से लोगों की आंखे कमजोर होने लगी है. आंखों में थकान और जलन जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं. ऐसा माना जाता है कि पालक का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है और आंखों को पोषण देने में मदद करता है. अगर आपकी आंखें कमजोर हैं या जल्दी थक जाती हैं तो पालक का जूस डेली डाइट में शामिल करना एक आसान और नेचुरल उपाय हो सकता है.
पालक जूस के 5 जबरदस्त फायदे
- विटामिन A का खजाना: पालक विटामिन A से भरपूर होता है जो कॉर्निया की सुरक्षा करता है और रात में कम दिखने की समस्या को रोकता है.
- ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन : ये दो ऐसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो आंखों को सूरज की हानिकारक यूभी किरणों और मोबाइल की ब्लू लाइट से होने वाले नुकसान से बचाते हैं.
- मोतियाबिंद से बचाव: नियमित रूप से पालक का जूस पीने से उम्र के साथ होने वाले मोतियाबिंद का खतरा काफी कम हो जाता है.
- धुंधलापन दूर करे: यह आंखों की नसों को पोषण देता है जिससे धुंधला दिखने की समस्या कम होती है और दृष्टि साफ होती है.
- नेचुरल आई-डिटॉक्स: पालक में मौजूद आयरन और मिनरल्स आंखों की सूजन और काले घेरों को कम करने में भी मदद करते हैं.
पालक का जूस बनाने की सही विधि
सामग्री
- 1 कप ताजा पालक के पत्ते (अच्छी तरह धुले हुए)
- आधा खीरा (ठंडक के लिए)
- आधा नींबू का रस (विटामिन सी आयरन सोखने में मदद करता है)
- एक चुटकी काला नमक और भुना जीरा (स्वाद के लिए)
बनाने का तरीका
- पालक के पत्तों और खीरे को ब्लेंडर में डालें और थोड़ा पानी मिलाकर अच्छी तरह पीस लें.
- अब इसे एक बारीक सूती कपड़े या छननी से छान लें.
- इसमें नींबू का रस, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाएं.
- इसे सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
Also Read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




