Benefits Of Laughing: क्या सच में हंसने से बढ़ती है उम्र? जानें साइंस और आयुर्वेद का क्या है कहना

AI generated image
Benefits Of Laughing: हंसी केवल एक इमोशन नहीं बल्कि एक तरह से सेहत का भी खजाना है. साइंस और आयुर्वेद दोनों मानते हैं कि हंसने से स्ट्रेस कम होता है, इम्यून सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है. यह न केवल लंबी उम्र का सीक्रेट है बल्कि बेहतर मेंटल और फिजिकल हेल्थ का सबसे आसान उपाय भी है.
Benefits Of Laughing: हंसना इंसान की सबसे खूबसूरत आदतों में से एक है. कहते हैं कि जब आप हंसते हैं तो आपकी उम्र बढ़ती है और यह केवल कहावत नहीं बल्कि सच्चाई भी है. जब हम हंसते हैं, तो न सिर्फ हमारा मूड बेहतर होता है बल्कि शरीर और दिमाग दोनों पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है. आजकल की बिजी और स्ट्रेस से भरी जिंदगी में हंसी की अहमियत और भी बढ़ जाती है. साइंस मानता है कि हंसी स्ट्रेस को कम करके इम्यूनिटी बढ़ाती है, वहीं आयुर्वेद इसे लंबे और हेल्दी जीवन का सीक्रेट बताता है. लेकिन क्या वाकई हंसने से उम्र बढ़ती है? आइए जानते हैं कि इस पर साइंस और आयुर्वेद दोनों क्या कहते हैं और हंसी हमारे जीवन को किस तरह बदल सकती है.
साइंस का क्या है कहना?
मॉडर्न साइंस के अनुसार हंसी या फिर हंसना शरीर के लिए एक नैचुरल मेडिसिन की तरह काम करती है. हंसते समय दिमाग से एंडोर्फिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन निकलते हैं, जो स्ट्रेस को तुरंत कम कर देते हैं. हंसने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, दिल की धड़कन नार्मल रहती है और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होता है. रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्रतिदिन 10 से 15 मिनट की हंसी शरीर के लिए हल्की एक्सरसाइज जितना फायदा पहुंचाती है. यह न केवल मेंटल स्ट्रेस को दूर करती है बल्कि मेमोरी और सोचने की कैपेसिटी को भी तेज करती है.
यह भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल
यह भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें
आयुर्वेद की राय
आयुर्वेद के अनुसार, हंसी को मन और शरीर का बैलेंस बनाने वाली नेचुरल दवाई मानी गयी है. जब हम हंसते हैं, तो शरीर में वात, पित्त और कफ का बैलेंस बेहतर होता है. इससे डाइजेस्टिव सिस्टम सुधरता है और नींद अच्छी आती है. आयुर्वेद मानता है कि खुश रहना और खुलकर हंसना व्यक्ति की आयु या फिर उम्र बढ़ाने में मदद करता है. यही कारण है कि आयुर्वेद में हंसी को लंबी उम्र और मेंटल पीस का सबसे आसान उपाय बताया गया है.
रोज हंसना क्यों है जरूरी?
काफी तेजी से चलने वाली और स्ट्रेस से भरी जिंदगी में लोग अक्सर हंसना भूल जाते हैं. लेकिन यह आदत सेहत के लिए बेहद जरूरी है. सुबह की शुरुआत लाफिंग योगा या मेडिटेशन के साथ करने से पूरा दिन एनर्जेटिक रहता है. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर हंसी-खुशी बांटना भी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा होना चाहिए. कॉमेडी शो, मजेदार किताबें या बच्चों के साथ खेलना भी हंसने के बेहतरीन तरीके हैं.
यह भी पढ़ें: Mental Health: दिमाग में आ रहे उल्टे-पुल्टे ख्यालों से हैं परेशान? जानें मन को कंट्रोल में रखने का सबसे आसान तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










