Beauty Tips: कांच की तरह क्लियर और फ्लॉलेस हो जाएगी आपकी स्किन, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम

Updated:
विज्ञापन
korean glass skin

pic Credits: unsplash

Beauty Tips: अगर आप एक फ्लॉलेस स्किन की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे है जिनके इस्तेमाल से आपको अपनी स्किन में काफी तेजी से बदलाव दिखने लगेंगे.

विज्ञापन

Beauty Tips: खूबसूरत त्वचा का सपना हर किसी का होता है. इस ख्वाब को पूरा करने के लिए अक्सर हम अलग-अलग तरीकों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. ये जो प्रोडक्ट्स होते हैं ये हमें कुछ देर या फिर कुछ समय के लिए फायदा तो पहुंचा सकते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में इनके फायदे ज्यादा होते नहीं है. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्होंने अपनी त्वचा को निखारने के लिए हर तरीका अपना लिया है लेकिन उन्हें कोई फायदा देखने को नहीं मिला. आज हम आपसे कुछ कोरियन फेस मास्क्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा को कांच की तरह क्लियर और फ्लोलेस बना सकते हैं. चलिए इन फेस मास्क्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

राइस वाटर फेस मास्क

अगर आप अपनी स्किन को ब्राइट और स्किन टोन को इवन बनाना चाहते हैं तो आपको राइस वाटर फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच चावल, आधा कप पानी और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको चावल को धोकर 30 मिनट के लिए पानी में भिगो देना होगा. इसके बाद आपको चावल को छान लेना है और दूधिया पानी का इस्तेमाल करना है. चावल के पानी में शहद मिला लें. कॉटन पैड या शीट मास्क पेपर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर लगाएं. आधे तक लगा रहने दें, फिर धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

हनी और ग्रीन टी फेस मास्क

अगर आप अपनी स्किन को आराम पहुंचाना चाहते हैं या फिर रेडनेस को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हनी और ग्रीन टी फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको एक टी बैग और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको ग्रीन टी तैयार लेना है और उसके बाद उसे ठंडा होने देना है. चाय को शहद के साथ मिला लेना है. अपने चेहरे पर इसकी एक पतली परत लगा लेनी है. इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर धो लें.

दही और हल्दी का फेस मास्क

अगर आप अपनी स्किन को ब्राइट बनाना चाहते हैं और साथ ही दाग-धब्बों को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में दही और हल्दी का फेस मास्क आपके काफी काम आने वाली है. अगर आपको एक्ने की समस्या है तो भी आप इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए आपको दो चम्मच दही, आधे चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद की जरूरत पड़ेगी. सभी चीजों को एक कटोरे में मिला ले और अपने चेहरे पर समान रूप से लगा लें. इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें। अंत में गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: चुटकियों में चेहरा बन जाएगा ग्लोइंग, सभी पूछेंगे आखिर क्या है सीक्रेट?

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola