ePaper

Beauty Tips: डायट में इन चीजों को शामिल करने वाली महिलाएं 60 की उम्र में भी रहती हैं जवां, आसपास नहीं भटकता बुढ़ापा

Updated at : 29 May 2025 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
foods to stay younger forever

AI generated image

Beauty Tips: अगर आप चाहती हैं कि आपके चेहरे की खूबसूरती और चमक 60 की उम्र के बाद भी बरकरार रहे तो आपको जितनी जल्दी हो सके इन चीजों को अपने डायट में शामिल कर लेना चाहिए. जब आप इन चीजों को डायट में शामिल करते हैं तो आपके चेहरे की चमक लंबे समय तक बरकरार रहती है.

विज्ञापन

Beauty Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें अगर आप अपनी डायट में शामिल करती हैं तो आपको लंबे समय तक जवान रहने का मौका मिलता है. डायट में शामिल की गयी ये चीजें आपको त्वचा को 60 की उम्र में भी जवां और फ्रेश बनाये रखने में मदद करती हैं. जब आप कम उम्र से ही इन चीजों को डायट में शामिल करना शुरू करती हैं तो आपके चेहरे पर न झुर्रियां आती हैं और न ही थकान दिखाई देता है. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

ग्रीन टी पीना कर दें शुरू

अगर आप बढ़ती हुई उम्र में भी अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाए रखना चाहती हैं तो आपको ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए. ये एजिंग के प्रोसेस को धीमा कर देता है और साथ ही फ्री रैडिकल्स की वजह से होने डैमेज होने से भी त्वचा को बचाता है. प्रतिदिन दो कप तक ग्रीन टी के सेवन से आपको फर्क साफ दिखाई देने लग जाएगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

हल्दी का सेवन फायदेमंद

अगर आप अपनी त्वचा को हमेशा के लिए जवां बनाए रखना चाहती हैं तो आपको दूध या फिर चाय में हल्दी को डालकर जरूर उसका सेवन करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो चेहरे पर दिखाई देने वाले सूजन कम होते हैं और साथ ही आपको मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है. आप अगर चाहें तो सुबह के समय शहद में भी हल्दी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं.

डायट में शामिल करें एवोकाडो

अगर आप बढ़ती हुई उम्र में भी खुद को जवां बनाए रखना चाहती हैं तो आपको एवोकाडो को अपने डायट में जरूर शामिल करना चाहिए. इसके सेवन से आपको स्किन सॉफ्ट बनी हुई रहती है और साथ ही उसमें मॉइस्चर भी बरकरार रहता है. इसके सेवन से आपकी स्किन भी तेजी से रिपेयर होती है. एवोकाडो के नियमित सेवन से आपको स्किन ग्लोइंग बनी हुई रहती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola