Beauty Tips: बढ़ती हुई उम्र में ढीली पड़ रही स्किन? इस तरह से बरकरार रखें टाइटनेस

Updated:
विज्ञापन
tips for tighter skin

AI generated image

Beauty Tips: अगर बढ़ती हुई उम्र में आपकी स्किन ढीली पड़ रही है तो आपके लिए ये नुस्खे काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. जब आप इन नुस्खों को अपनाते हैं तो आपकी स्किन में महीनेभर के अंदर कसाव वापस आने लगता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: एक उम्र के बाद हमारी स्किन ढीली पड़ती चली जाती है. खासकर जब हम 40 की उम्र को पार करते हैं तो इस दौरान हमें स्किन में झुर्रियां या फिर दाग-धब्बों की समस्या ज्यादा होती है. जब हमारी स्किन पर ये समस्याएं आणि शुरू होती है तो इसे समय से हम अपना कॉन्फिडेंस और खूबसूरती दोनों ही खोते चले जाते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिनकी स्किन बढ़ती हुई उम्र में ढीली पड़ती चली जा रही है. आज हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके अपनाकर आप बढ़ती हुई उम्र में अपनी स्किन को टाइट रख सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

क्लीनिंग करना जरूरी

अगर आप अपनी स्किन को टाइट रखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको हर सुबह सोकर उठने के बाद एक माइल्ड फेस वाश से अपने चेहरे को अच्छे से धो लेना चाहिए. आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आप फेस वाश के बाद एक टोनर का इस्तेमाल जरूर करें. इससे आपको ज्यादा फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

कॉफी फेस मास्क का इस्तेमाल

अगर आपकी स्किन पर डेड सेल्स मौजूद हैं तो ऐसे में आपको कॉफी फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो नए स्किन सेल्स बाहर निकलकर आते हैं. आप अगर चाहें तो इसका इस्तेमाल स्क्रब कर सकते हैं.

कोकोनट ऑइल भी फायदेमंद

अगर आप टाइट स्किन पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको नहाने से पहले स्किन को नारियल के तेल से मसाज करना चाहिए। प्रतिदिन करीबन 5 मिनट तक ऐसा करने से ही आपको काफी फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए क्या करें

अगर आपके चेहरे पर दाग और धब्बे निकल आए हैं तो ऐसे में आपको दही में शहद को मिलाकर इसका इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना चाहिए. नियमित इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन पर मौजूद दाग-धब्बे हट सकते हैं.

कोलेजन बूस्टिंग चीजों का सेवन

अगर आप अपनी स्किन को टाइट बनाना चाहते हैं तो आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो कोलेजन लेवल्स को बूस्ट करने में आपक मदद कर सकते हैं. अंडे, बीन्स और मछली जैसी चीजों के सेवन से आपकी स्किन लंबे समय तक टाइट रहती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: घर पर ही चांद सा रौशन चेहरा पाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola