Beauty Tips: बढ़ती उम्र में भी चेहरे पर दिखेगा जवानी वाला निखार, इन ड्रिंक्स की मदद से बूस्ट होगा कोलेजन लेवल

Updated:
विज्ञापन
collagen boosting drinks

pic credits: pexels

Beauty Tips: अगर आप बढ़ती हुई उम्र में भी अपने चेहरे पर एक गोरा निखार बरकरार रखना चाहते हैं तो इन ड्रिंक्स का सेवन करना आपको शुरू कर देना चाहिए. इनके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

Beauty Tips: हर किसी को एक बेहतर और जवान दिखने वाली त्वचा की चाहत होती है. अपनी इस ख्वाइश को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरीके अपनाते हैं. ये तरीके और प्रोडक्ट्स कुछ समय के लिए हमारी त्वचा को खूबसूरत तो बना सकते हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में अगर देखा जाए तो इसके ज्यादा फायदे होते नहीं है. अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवान बनाए रखना चाहते हैं तो यह काफी जरूरी हो जाता है कि आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन सही मात्रा में हो. कोलेजन एक प्रोटीन है जो आपकी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग और यंग बनाए रखने में मदद करता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आपके शरीर में कोलेजन प्रोडक्शन बूस्ट होता है और साथ ही आपकी त्वचा लंबे समय तक यंग और फ्रेश भी रहती है. तो चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बेल के शरबत से आपको होगा फायदा

गर्मियों के इन दिनों में आपको बेल का शरबत काफी आसानी से मिल जाएगा. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है जिसे आपके सेहत के लिए कई मायनों में काफी फायदेमंद माना जाता है. बेल के शर्बत के सेवन से आपके शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन भी बूस्ट हो जाता है जिस वजह से आपकी स्किन अंदर से ग्लोइंग बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: इन गलतियों की वजह से चेहरे पर उम्र से पहले दिखने लगते हैं बुढ़ापे के लक्षण, घटने लगता है कोलेजन प्रोडक्शन

कोलेजन बूस्ट करने के लिए पीएं सौंफ का शरबत

अगर आप शरीर में कोलेजन लेवल्स को बूस्ट करना चाहते हैं तो ऐसे में सौंफ के शरबत का सेवन करना चाहिए. इसके सेवन से आपका पेट ठंडा रहता है और साथ ही आपको कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

नींबू का शरबत बूस्ट करेगा कोलेजन प्रोडक्शन

नींबू के शरबत को सिर्फ हमारी स्किन के लिए ही नहीं बल्कि हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसमें आपको भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मदद कर सकता है. इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से ठंडा भी रहता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: खुद के चेहरे की चमक देख हैरान रह जाएंगे आप, इस तरह से चावल के आटे का सेवन स्किन को बनाएगा ग्लोइंग

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola