Batata Puri Recipe: घर पर बनाएं खट्टी-मीठी स्वाद से भरी बटाटा पूरी, जानें विधि 

Updated:
विज्ञापन
batata puri

batata puri (ai image)

Batata Puri Recipe: अगर आपको भी घर बैठे बाहर जैसा स्ट्रीट फूड खाने का मन कर रहा है, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में बटाटा पूरी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Batata Puri Recipe: अगर आप कुछ चटपटा और स्वाद से भरपूर खाने की सोच रहे हैं, तो बटाटा पूरी एक बेहतरीन विकल्प है. ये महाराष्ट्र और गुजरात का फेमस स्ट्रीट फूड है, जिसे उबले हुए मसालेदार आलू, कुरकुरी पूरियों, दही और चटनी से तैयार किया जाता है. इसका तीखा, मीठा और खट्टा स्वाद हर उम्र के लोगों को बहुत पसंद आता है. बटाटा पूरी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि दिखने में भी बहुत अलग होती है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर बटाटा पूरी बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आपके घरवाले भी दुबारा खाने की जिद्द करेंगे. 

बटाटा पूरी बनाने की सामग्री 

  • पुरी (पापड़ी) – 10-12
  • उबले हुए आलू – 2 
  • प्याज – 1 (बारीक कटे)
  • टमाटर – 1 (बारीक कटे)
  • हरी चटनी (पुदीना-धनिया) – 4 बड़े चम्मच
  • मीठी चटनी (इमली-गुड़) – 4 बड़े चम्मच
  • सेव (नमकीन) – 1 कप
  • चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – सजावट के लिए

यह भी पढ़ें: Idli Recipe: बिना चावल-दाल के बनाएं झटपट हेल्दी बेसन की इडली

यह भी पढ़ें: खुशियों की मिठास बढ़ाएगी MP की मशहूर मावा बाटी, घर बैठे बनाएं चाशनी में डूबी लाजवाब मिठाई

बटाटा पूरी बनाने की विधि 

  • सबसे पहले पुरी (पापड़ी) को एक प्लेट में सजाएं, फिर हर पुरी में थोड़ा उबला हुआ आलू रखें. 
  • इसके बाद अब इसके ऊपर से प्याज और टमाटर छिड़कें.
  • अब इसमें हरी चटनी और मीठी चटनी डालें.
  • अब इसमें ऊपर से चाट मसाला और काला नमक हल्का सा छिड़के. 
  • लास्ट में बटाटा पूरी के ऊपर से सेव (नमकीन) और हरा धनिया डालकर तुरंत परोसें. 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

यह भी पढ़ें: Rose Thandai Recipe: हर घूंट में है इश्क की ठंडक, घर में आसानी से बनाएं गुलाब की ठंडाई  

यह भी पढ़ें: Laal Mirch Ka Achar: घर पर बनाएं बाजार जैसा लाल मिर्च का अचार, जो रोटी और चावल के साथ लगे शानदार

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola