Banana Barfi Recipe: काजू और नारियल बर्फी को टक्कर देगी ये पके केले से बनी बर्फी, जानिए बनाने का तरीका 

Updated:
विज्ञापन
Banana barfi recipe

Banana barfi recipe (AI image)

Banana Barfi Recipe: काजू और नारियल बर्फी नहीं, इस बार घर पर बनाएं ये पके केले से बर्फी. ये बर्फी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि एक बार बनाने के बार आप इसे दूसरी बार बनाकर जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Banana Barfi Recipe: अब तक आपने काजू बर्फी, लौकी बर्फी और नारियल बर्फी तो खूब खाई होंगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर में रखे हुए पके केले से भी बर्फी बनाई जा सकती है? जी हां, आज हम आपको पके केले से स्वादिष्ट और नरम बर्फी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जो न सिर्फ हेल्दी है बल्कि बच्चों और बड़े सभी को बहुत पसंद आएगी. इसे बनाने में आपको कोई महंगे सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इसे आप घर में रखी कुछ सामग्री का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार कर सकते है. तो चलिए जानते हैं केले की बर्फी को घर में बनाने का आसान तरीका. 

केले की बर्फी बनाने के लिए सामग्री 

  • पके हुए केले – 3-4 (मीडियम)
  • ताज़ा या सूखा नारियल – 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • चीनी – 1/4 से 1/2 कप (स्वादानुसार)
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
  • कटे हुए मेवे (काजू, बादाम) – सजाने के लिए

यह भी पढ़ें- No Sugar Oats Laddu Recipe: मीठा भी, हेल्दी भी, घर पर बनाएं बिना चीनी के ओट्स लड्डू

यह भी पढ़ें- Mungfali Ke Laddu: बिना खर्च, कम पैसों में बनाएं मेहमानों के लिए मूंगफली के लड्डू 

केले की बर्फी बनाने की विधि

  • सबसे पहले केले छीलकर अच्छी तरह मैश कर लें, फिर ताजा नारियल ग्रीस कर लें या आप सूखा नारियल भी इस्तेमाल करें. 
  • अब एक नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर गरम करें, इसके बाद इसमें मैश किए हुए केले डालें और नारियल मिलाएं. 
  • फिर चीनी डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. 
  • गाढ़ा होने पर इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसके बाद इसे घी लगी ट्रे या थाली में मिश्रण डालें और फैलाएं. 
  • ऊपर से कटे मेवे छिड़कें, मिश्रण सेट होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें. 
  • अब तैयार है घर में बनी केले की बर्फी. 

यह भी पढ़ें- Dry Fruit Coconut Laddu Recipe: फेस्टिवल और सफर के लिए झटपट बनाएं बिना चीनी के ड्राई फ्रूट कोकोनट लड्डू

यह भी पढ़ें- Makhana Laddu Recipe: बिना चीनी, बिना ज्यादा मेहनत, बनाएं ये हेल्दी मखाना लड्डू 

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola