Baby Names: आपके बेटे के लिए कहीं नहीं मिलेंगे इससे ज्यादा यूनिक नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Updated:
विज्ञापन
unique baby boy names

pic credits: unsplash

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से एक यूनिक और खूबसूरत नाम चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है और वे इस बच्चे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं. आज हम आपके घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं जिनमें से आप अपने बेटे के लिए कोई सा भी एक यूनिक नाम चुन सकते हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

आपके बेटे के लिए यूनिक नामों की लिस्ट

  • अनघ: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जिसके मन में कोई छल या फिर पाप न हो.
  • ओजस: इस नाम का अर्थ होता है आंतरिक शक्ति या फिर चमक
  • अरिन: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा व्यक्ति जिसका कोई दुश्मन न हो.
  • वृतिक: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र या फिर बिना किसी दोष के
  • तक्षय: यह नाम भगवान गणेश के कई नामों में से एक है.
  • शारव: इस नाम का अर्थ होता है मासूम और शुद्ध.
  • जन्य: इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जावान.
  • अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है यूनिक.
  • दैवे: इस नाम का अर्थ होता है बहुत प्यारा.
  • एथिराज: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • एकाग्र: इस नाम का अर्थ होता है कंसंट्रेशन.
  • इंद्रनील: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • कविन: इस नाम का अर्थ होता है हैंडसम.
  • लक्षित: इस नाम का अर्थ होता है लक्ष्य या फिर फोकस.
  • पूर्णित: इस नाम का अर्थ होता है सम्पूर्ण.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: विभिन्न देवताओं और वेद पुराणों पर रखें अपने घर के चिराग का नाम, यहां जानें अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola