ePaper

Baby Names: आपके बच्चों के लिए नहीं मिलेंगे इनसे ज्यादा खूबसूरत और प्यारे नाम

Updated at : 12 Sep 2024 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
Baby Names: आपके बच्चों के लिए नहीं मिलेंगे इनसे ज्यादा खूबसूरत और प्यारे नाम

Baby Names: अगर आप अपने बेटे या फिर बेटी के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके साथ आपके बच्चे के लिए खूबसूरत नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में पूरे घर पर एक अलग ही माहौल देखने को मिलता है. ऐसा लगता है मानों पूरे घर पर रौनक सी छा गयी है. पूरा परिवार उस बच्चे का ख्याल रखने में लग जाता है ताकि उसे किसी भी चीज की कमी न हो और न ही उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी हो. जब बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में माता-पिता के लिए सबसे कठिन काम होता है उसके लिए एक नाम का चुनाव करना. बच्चे के लिए एक नाम का चुनाव करना इसलिए भी कठिन हो जाता है क्योंकि, आप अपने बच्चे के लिए जो भी नाम चुनते हैं वह उसके साथ जीवनभर तो रहता ही है बल्कि, इसके साथ ही इसी नाम से उन्हें पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो इस समय अपने बच्चे के लिए एक नाम की तलाश में हैं. आज हम आपके साथ काफी खूबसूरत और प्यारे नामों की एक लिस्ट शेयर करने जा रहे हैं. आप इस लिस्ट में से अपने बच्चे के लिए कोई सा भी एक नाम चुन सकते है. डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

आपके बेटे के लिए खूबसूरत और प्यारे नाम

आभरण: इस नाम का अर्थ होता है जो बहुमूल्य है या रत्न
आदव: इस नाम का तात्पर्य सूर्य से होता है.
आदेश: इस नाम का अर्थ होता है एक संदेश या आदेश, एक बयान देने के लिए
आदि: इस नाम का अर्थ होता है शुरुआत का बच्चा
आदिश: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान या समझदार
दानिश: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान या बुद्धि
दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान
दक्षेश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का नाम
दलजीत: इस नाम का अर्थ होता है एक समूह पर विजय पाना
दमन: इस नाम का अर्थ होता है जो नियंत्रण करता है

Also Read: Baby Names: भगवान राम से प्रेरित ये हैं आपके नन्हे राजकुमार के लिए बेहद ही खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

Also Read: Baby Names: आपकी नन्ही सी जान के लिए ये हैं कुछ बेहद ही प्यारे और खूबसूरत नाम, देखें लिस्ट

आपकी बेटी के लिए प्यारे नाम

आदर्शिनी: इस नाम का अर्थ होता है सम्मान या प्रतिष्ठा
आधृति: इस नाम का अर्थ होता है निष्ठावान
आद्या: इस नाम का अर्थ होता है पहला
आदिलक्ष्मी: इस नाम का अर्थ होता है देवी लक्ष्मी
आदिश्री: इस नाम का अर्थ होता है उच्च गरिमा
देवा: इस नाम का अर्थ होता है एक दिव्य प्राणी
दैविशा: इस नाम का अर्थ होता है देवी की तरह
दक्षता: इस नाम का अर्थ होता है कौशल
दक्षिणा: इस नाम का अर्थ होता है यह दक्षिण दिशा के लिए एक भारतीय शब्द है
दक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का ही एक दूसरा नाम

Also Read: Baby Names: भगवान विष्णु से प्रेरित ये हैं आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम, जानें अर्थ

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola