Baby Names: बेटे के लिए नाम की तलाश करने के लिए अब और नहीं पड़ेगा भटकना, यहां मिलेंगे एक से एक यूनिक ऑप्शंस

Updated:
विज्ञापन
Baby Boy Name

Baby Boy Name

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो ऐसे में यह लिस्ट आपके काफी काम आने वाली है. इस लिस्ट में आपको एक से एक जबरदस्त ऑप्शंस देखने को मिल जाएंगे.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से राजकुमार के लिए बेहद ही ट्रेंडिंग और यूनिक नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये नाम सिर्फ सुनने में खूबसूरत नहीं हैं बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी काफी ज्यादा मनमोहक हैं. चलिए डालते हैं इस लिस्ट पर एक नजर.

आपके बेटे के लिए नामों के कुछ ट्रेंडिंग ऑप्शंस

  • अखिल: इस नाम का अर्थ होता है सम्पूर्ण.
  • एकलव्य: इस नाम का अर्थ होता है वह छात्र जिसने ध्यान केंद्रित करके सीखा.
  • गिरिक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव.
  • इशांक: इस नाम का अर्थ होता है हिमालय की चोटी.
  • मानस: इस नाम का अर्थ होता है दिमाग.
  • प्रणय: इस नाम का अर्थ होता है जीवन या फिर महत्वपूर्ण सांस.
  • ऋत्विक: इस नाम का अर्थ होता है पुजारी.
  • तुषार: इस नाम का अर्थ होता है बर्फ.
  • उत्कर्ष: इस नाम का अर्थ होता है सम्पत्ति या फिर जागृति.
  • मितुल: इस नाम का अर्थ होता है सीमित या फिर मित्र.
  • समर: इस नाम का अर्थ होता है युद्ध.
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है वैभव.
  • युवराज: इस नाम का अर्थ होता है राजकुमार.

ये भी पढ़ें: Baby Names: सभी के दिल में अपनी जगह बना लेंगे आपके बेटे के ये मनमोहक नाम, सुनने वाले भी तारीफ करने से नहीं हटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें: Baby Names: यहां मिलेंगे आपके बेटे के लिए एक से बढ़कर एक जबरदस्त नाम, देखें लिस्ट और अर्थ

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola