ePaper

सिंपल लेकिन स्टाइलिश तरीके से बनाएं ये 3 खूबसूरत बन

Updated at : 23 Feb 2026 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Bun Hairstyle for Saree

साड़ी पहनते ही ट्राई करें ये ट्रेंडी Bun Hairstyle, हर कोई करेगा तारीफ

साड़ी के साथ परफेक्ट और आकर्षक लुक पाने के लिए आप सिंपल फ्लावर बन, पर्ल बन और गजरा बन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं. ये तीनों बन स्टाइल बनाने में आसान हैं और कुछ ही मिनटों में आपके पूरे लुक को खास बना देते हैं.

विज्ञापन

Latest Bun Hairstyle for Saree: साड़ी का लुक तभी पूरा माना जाता है जब उसके साथ हेयरस्टाइल भी परफेक्ट हो. शादी, पार्टी, फेस्टिवल या ऑफिस फंक्शन – हर मौके पर बन हेयरस्टाइल सबसे क्लासी और एवरग्रीन ऑप्शन माना जाता है. खास बात यह है कि बन सिर्फ पारंपरिक ही नहीं, बल्कि मॉडर्न और स्टाइलिश अंदाज में भी बनाया जा सकता है. अगर आप भी साड़ी के साथ सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो ये 3 लेटेस्ट बन हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट हैं.

Latest Bun Hairstyle for Saree: साड़ी के साथ बनाएं सिंपल लेकिन स्टाइलिश बन, मिनटों में पाएं एलिगेंट लुक

1. सिम्पल फ्लावर बन हेयरस्टाइल (Simple Flower Bun Hairstyle)

Simple Flower Bun Hairstyle
सिम्पल फ्लावर बन हेयरस्टाइल

अगर आप सॉफ्ट और फेमिनिन लुक चाहती हैं तो सिंपल फ्लावर बन ट्राई करें.
कैसे बनाएं –

  • बालों को अच्छी तरह कंघी करके लो या मिड बन बना लें.
  • बन को पिन से अच्छी तरह सेट करें.
  • ताजे फूल (गुलाब या छोटे सफेद फूल) को बन के एक साइड पर हल्के से लगा दें.

यह हेयरस्टाइल हल्दी, मेहंदी या डे-फंक्शन के लिए बेस्ट है. लाइट मेकअप और छोटे झुमकों के साथ यह लुक बेहद प्यारा लगता है.

2. मोती वाला बन हेयर स्टाइल (Pearl Bun Hairstyle)

New Pearl Bun Hairstyle
मोती वाला बन हेयर स्टाइल

पर्ल बन हेयरस्टाइल आपको रॉयल और एलीगेंट लुक देता है.
कैसे बनाएं:

  • बालों का स्मूद लो बन बनाएं.
  • बाजार में मिलने वाली पर्ल हेयर एक्सेसरी या पर्ल चेन को बन के चारों ओर लपेटें.
  • कुछ पर्ल पिन्स को ऊपर से सेट करें.

यह स्टाइल शादी, रिसेप्शन या पार्टी के लिए परफेक्ट है. सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ यह लुक और भी खूबसूरत लगता है.

3. सिम्पल गजरा बन हेयर स्टाइल (Simple Gajra Bun Hairstyle)  

Simple Gajra Bun Hairstyle
Simple gajra bun hairstyle

गजरा बन हमेशा से ट्रेडिशनल और क्लासिक माना जाता है.
कैसे बनाएं:

  • बालों का टाइट या ढीला लो बन बनाएं.
  • ताजे मोगरे का गजरा बन के चारों तरफ लगाएं.

यह हेयरस्टाइल खासकर त्योहारों और शादी के फंक्शन में बेहद खूबसूरत लगता है. मांग टीका और बिंदी के साथ यह लुक और निखर जाता है.

अगर आप साड़ी में सिंपल लेकिन स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो ये तीनों बन हेयरस्टाइल आपके लुक को मिनटों में खास बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: 2026 में ईयररिंग्स को भी टक्कर दे रहे ईयरकफ डिजाइन्स, शादी-ब्याह में बन रहे पहली पसंद

यह भी पढ़ें: Sharara Dress: शादी के फंक्शन और फेस्टिवल के मौके पर पाएं स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक, यहां देखें सबसे खूबसूरत शरारा ड्रेस

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola