Baby Names: अपने बच्चे का नाम रखें बेहद खास,जानें यूनिक और ट्रेंडी नामों का मतलब

Baby Names
Baby Names: हां कुछ खास और ट्रेंडी नामों की लिस्ट दी जा रही है जिन्हें आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं.
Baby Names: आजकल के समय में बच्चों के नाम का चयन करना काफी चैलेंजिग हो गया है. हर कोई अपने बच्चों का यूनिक नामकरण करना चाहता है. माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का नाम न केवल आकर्षक हो बल्कि उसमें कुछ खास भी हो. यूनिक और ट्रेंडी नाम बच्चों के व्यक्तित्व को खास पहचान दिलाते हैं और उन्हें भविष्य में गर्व महसूस कराते हैं. अगर आप भी अपने बच्चे के लिए एक खूबसूरत, आधुनिक और अलग नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां कुछ खास और ट्रेंडी नामों की लिस्ट दी जा रही है जिन्हें आप अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं.
लड़कों के लिये नाम
- आहान – यह नाम संस्कृत से आया है जिसका मतलब है प्रकाश या पहला सूरज.
- आरव – यह नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका मतलब है शांति, सुर.
- कियान – यह नाम फारसी से आता है और इसका मतलब है राजा या सत्ता.
- विवान – यह नाम संस्कृत से है, जिसका मतलब है प्रकाशमान, समृद्ध या आलोकित.
- देवांश – यह नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका मतलब है ईश्वर का अंश.
Also Read :Baby Names: क्रिकेट स्टार्स के नाम पर रखें अपने बच्चे का नाम,जानें कौन से नाम हैं ट्रेंड में
लड़कियों के लिए
- अवनि – यह नाम संस्कृत से लिया गया है और इसका मतलब है पृथ्वी.
- सान्या – यह नाम संस्कृत से है जिसका मतलब है आदरणीय या साक्षात देवी.
- नियति – यह नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका मतलब है नियंत्रण या विधि.
- रिया – यह नाम संस्कृत और ग्रीक मूल का है जिसका मतलब है गायन या संगीत.
- मायरा – यह नाम संस्कृत से लिया गया है जिसका मतलब है प्रेम या अनमोल.
Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम
Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




