Baby Names: अपने राजकुमार के लिए यहां से चुनें भगवान विष्णु से प्रेरित एक मनमोहक नाम, देखें लिस्ट और जानें अर्थ

Updated:
विज्ञापन
baby boy names

Baby Names: अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है तो ऐसे में आप उसके लिए इस लिस्ट से एक बेहद ही प्यारा और मनमोहक नाम चुन सकते हैं. ये सभी नाम भगवान विष्णु से प्रेरित हैं.

विज्ञापन

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम भगवान विष्णु से प्रेरित हैं और इन नामों के जो अर्थ हैं वह भी बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन खूबसूरत नामों के जानते हैं अर्थ.

बेटे के लिए भगवान विष्णु से प्रेरित नाम

  • निवान: इस नाम का अर्थ होता है मोक्ष या फिर मोक्ष देने वाला.
  • विशांक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का एक आधुनिक रूप.
  • आरव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के गुणों से जुड़ा हुआ.
  • विवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन देने वाला.
  • श्रीयम: इस नाम का अर्थ होता है लक्ष्मीपति.
  • दिव्यांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद.
  • आरुष: इस नाम का अर्थ होता है उगते सूर्य का प्रतीक.
  • अनव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरूप.
  • शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के साथ ही भगवान विष्णु का भी आदर.
  • अक्षित: इस नाम का अर्थ होता है जिसे नष्ट न किया जा सकता हो.
  • आद्विक: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का स्वरूप.
  • ईहान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु का आशीर्वाद.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है भगवान विष्णु के ज्ञान का प्रतीक.
  • अविक: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जिसमें डर पर विजयी हासिल की हो.
  • द्रविण: इस नाम का अर्थ होता है धन और समृद्धि.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola