Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Artificial Jhumka Designs For Saree: अगर आप भी अपने फैशन को एक नया ट्विस्ट देना चाहती हैं तो आर्टिफिशियल झुमकों को जरूर अपनाएं और साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का लगाएं.
Artificial Jhumka Designs for Saree: फैशन की दुनिया में आर्टिफिशियल ज्वेलरी का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है. खासकर जब बात आती है साड़ी और सूट जैसे पारंपरिक परिधानों की तो आर्टिफिशियल झुमके उन्हें एक नया ट्विस्ट देने के लिए फैशन का हिस्सा बन गये हैं.

अगर आप अपनी साड़ी या सूट में कुछ खास और ट्रेंडी एडिशन चाहते हैं तो आर्टिफिशियल झुमके आपके लुक को एक नई पहचान दे सकते हैं.आर्टिफिशियल झुमके से आपको एक अलग ही लुक मिलता है.

आर्टिफिशियल झुमके अब केवल सस्ती और स्टाइलिश ज्वेलरी के रूप में नहीं देखे जाते है. बल्कि ये एक फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं.इन झुमकों के डिजाइन इतने खूबसूरत और विविधतापूर्ण होते हैं कि ये साड़ी या सूट के हर प्रकार के स्टाइल को शानदार तरीके से कम्प्लीट कर सकते हैं.

चाहे वो शादी का मौका हो या कोई फेस्टिवल आर्टिफिशियल झुमके हर अवसर के लिए उपयुक्त हैं.जब आप साड़ी पहनती हैं तो बड़े और आकर्षक झुमके आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं.

गहरे रंग की साड़ियों के साथ गोल्डन या सिल्वर आर्टिफिशियल झुमके परफेक्ट दिखते हैं वहीं हल्के रंग की साड़ियों के साथ कलरफुल और चंकी झुमके बहुत अच्छे लगते हैं.

आर्टिफिशियल झुमकों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इन्हें अपने बजट के अनुसार चूज कर सकते हैं और ये हमेशा स्टाइलिश दिखते हैं.

सूट के साथ आर्टिफिशियल झुमके पहनने का तरीका भी बहुत दिलचस्प है. जब आप किसी फेस्टिवल या पार्टी के लिए सूट पहन रही हैं तो छोटे और सटल डिजाइन्स के झुमके बेहतर दिखते हैं.

वहीं जब आप किसी खास अवसर पर बड़ी साड़ी पहन रही हों तो बड़े और चमकदार झुमके आपके लुक को और भी आकर्षक बना सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




