ePaper

Anupama Keto Burger Recipe: टेलीविजन की सुपरहिट और वायरल कीटो बर्गर रेसिपी आज ही ट्राय करें

Updated at : 11 Jul 2025 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Keto Burger Recipe

Anupama Keto Burger Recipe

Anupama Keto Burger Recipe: टीवी सीरियल अनुपमा की कीटो बर्गर रेसिपी बहुत जल्दी वायरल हुई है. तो आइये जानते हैं अनुपमा स्टाइल कीटो बर्गर बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Anupama Keto Burger Recipe: टीवी सीरियल अनुपमा की कीटो बर्गर रेसिपी बहुत जल्दी वायरल हुई है. यह रेसिपी स्वाद में लाजवाब है. सेहतमंद होने के कारण भी इसे लोग पसंद कर रहे हैं. आजकल लोग स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखते हैं. इसलिए इस बर्गर की मांग तेजी से बढ़ रही है. जो लोग हेल्दी खाने की आदत डालना चाहते हैं उनके लिए यह बर्गर एक बेहतरीन ऑप्शन है. अगर आप भी कुछ नया और ट्रेंडिंग ट्राय करना चाहते हैं तो अनुपमा की यह कीटो बर्गर रेसिपी जरूर जानें. तो आइये जानते हैं अनुपमा स्टाइल कीटो बर्गर की रेसिपी.

सामग्री

  • मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
  • मिक्स हर्ब्स – 1 चुटकी
  • चिली फ्लेक्स – 1 चुटकी
  • पनीर – 1 स्लाइस
  • लाल प्याज – 3 स्लाइस
  • शिमला मिर्च – 1 स्लाइस
  • टमाटर – 2 स्लाइस
  • मेयोनीज – 2 बड़े चम्मच
  • पत्तागोभी के पत्ते – 2 बड़े

विधि

  1. एक पैन में मक्खन गरम करें. फिर उसमें मिक्स हर्ब्स और चिली फ्लेक्स डालें और अच्छे से मिलाएं.
  2. अब इसमें पनीर डालें और तब तक पकाएं जब तक वह सुनहरा भूरा न हो जाए.
  3. अब पैन में कटा हुआ प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालें. सभी सब्जियों को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाएं.
  4. एक प्लेट में पत्तागोभी के पत्ते रखें. ऊपर से थोड़ा मेयोनीज फैला दें.
  5. अब उस पर पका हुआ पनीर, टमाटर और शिमला मिर्च की स्लाइस रखें.
  6. ऊपर से फिर थोड़ा मेयोनीज डालें और फिर एक और पत्तागोभी का पत्ता रखकर बर्गर को बंद करें.

ये भी पढ़ें: Paneer Thecha Recipe: घर पर आसानी से बनाएं मसालेदार पनीर थेचा, हर बाइट में मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

ये भी पढ़ें: Veg Crispy Recipe: झटपट बनाएं स्वादिष्ट और क्रिस्पी वेज रेसिपी, बच्चों और बड़ों के लिए परफेक्ट

ये भी पढ़ें: Garlic Mushroom Recipe: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल गार्लिक मशरूम, शाम का नाश्ता हो या पार्टी स्टार्टर

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola