Anniversary Surprise Ideas For Husband: शादी की सालगिरह पर पति को दें दिल खुश कर देने वाले सरप्राइज, इन आइडियाज को करें ट्राई 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Nov 2025 3:12 PM

विज्ञापन

Anniversary Surprise Ideas For Husband ( AI Image)

Anniversary Surprise Ideas For Husband: शादी की सालगिरह पर आप अपने पति को सरप्राइज देकर इस दिन को खास बना सकती हैं. आइए जानते हैं सरप्राइज आइडियाज जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन

Anniversary Surprise Ideas For Husband: अगर आपकी भी शादी की सालगिरह आने वाली है और आप अपने पति को सरप्राइज देना चाहती हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. शादी की सालगिरह का दिन किसी भी कपल के लिए स्पेशल होता है. इस मौके पर अपना प्यार जताने के लिए आप अपने पति को खास सरप्राइज दें. अगर इस मौके पर आप अपने पति के लिए कुछ खास प्लान करती हैं तो ये उन्हें हमेशा याद रहेगा. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कुछ सरप्राइज आइडियाज. 

सुबह में दें प्यारा सा सरप्राइज 

एनिवर्सरी वाले दिन आप सुबह में अपने पति को सरप्राइज कर सकती हैं. आप एक सरप्राइज बास्केट को तैयार करें और बेड के पास रखें. इसमें आप स्नैक्स को रखें. आप बास्केट को सुंदर से सजा लें और इसमें फूलों का गुलदस्ता भी रखें. सुबह-सुबह इस सरप्राइज से उनका चेहरा खुशी से खिल उठेगा. 

लेटर बॉक्स दें

आप अपने पति को लेटर बॉक्स देकर सरप्राइज कर सकती हैं. आप एक बॉक्स को सुंदर से डेकोरेट करें और इसमें कई लेटर और नोट्स को रखें. लेटर में आप अपनी शादी से जुड़ी बातें और पुरानी यादों के बारे में लिखें. आप अपनी पति की तारीफ और उनके साथ बिताए यादगार पलों के बारे में लिख सकती हैं. 

सरप्राइज लंच का प्लान 

शादी की सालगिरह के मौके पर आप सरप्राइज लंच का प्लान बना सकती हैं. आप घर पर ही डाइनिंग टेबल को खूबसूरती से सजाएं. टेबल को आप फूल और मोमबत्तियों से सजा लें. पति के पसंद की रेसिपी को तैयार करें. 

घर को करें डेकोरेट और गिफ्ट दें

आप घर को सुंदर से डेकोरेट करें. कमरों में आप शादी की फोटो और पुराने खूबसूरत पलों की तस्वीरों को लगाएं. आप हर एक कमरे में गिफ्ट बॉक्स को रखें और पति को गिफ्ट बॉक्स ढूंढने के लिए बोलें. आप इस आइडिया का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ेंBirthday Gift Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर दें ये दिल खुश कर देने वाले तोहफे, जानिए गिफ्ट आइडियाज

यह भी पढ़ेंAnniversary Gift Ideas For Wife: शादी की सालगिरह को बनाएं और भी खास, पत्नी को गिफ्ट करें ये चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola