Anarsa Recipe for Karwachauth: करवाचौथ पर चावल से तैयार करें रसभरें अनरसे, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को जी चाहे

Updated at : 09 Oct 2025 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
How to make Anarsa

Anarsa Recipe for Karwachauth: करवाचौथ पर घर में बनाएं चावल के आटे और गुड़ से बने रसभरे अनरसे. स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार बनाने को मजबूर हो जाएंगे.

विज्ञापन

Anarsa Recipe for Karwachauth: करवाचौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं. शाम को जब चांद निकलता है और व्रत खोला जाता है और उसके बाद स्वादिष्ट पकवानों से मुंह मीठा किया जाता है.

अगर आप इस करवाचौथ पर अपने परिवार और मेहमानों को कुछ अलग और खास खिलाना चाहती हैं, तो अनरसा एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. चावल के दरदरे आटे और गुड़ से बने यह अनरसे स्वाद में लाजवाब और रसभरें होते हैं. पढ़ें घर पर अनरसा बनाने की आसान रेसिपी.

Anarsa Recipe for Karwachauth: अनरसा बनाने के लिए आपको चाहिए ये आवश्यक सामग्री

  • चावल – 2 कप
  • गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • तिल – ½ कप
  • घी – तलने के लिए
  • दूध – आवश्यकतानुसार

अनरसा बनाने की विधि

Anarsa recipe for karwachauth

सबसे पहले चावल को अच्छे से धोकर 2-3 दिन पानी में भिगोकर रखें. रोज पानी बदलते रहें. फिर इन्हें छांव में सुखाकर पीसकर बारीक आटा बना लें.

अब कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालकर उसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और हल्की आंच पर पिघला लें. चाशनी एक तार की होनी चाहिए.गुड़ की चाशनी में धीरे-धीरे चावल का आटा डालें और गाढ़ा आटा तैयार करें. जरूरत पड़ने पर दूध डाल सकते हैं.आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं हल्का सा टिक्की का आकार दे और इन्हें तिल में अच्छी तरह लपेट दें.

अब कढ़ाई में घी गरम करें और इन टिक्कीयों को हल्की आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.

टिप्स:

  • अनरसे तलते समय आंच को धीमा रखें, वरना ये बाहर से जल जाएंगे और अंदर से कच्चे रहेंगे.
  • गुड़ की जगह शक्कर डालकर भी बना सकते हैं, लेकिन गुड़ से स्वाद और भी खास हो जाता है.

करवाचौथ जैसे खास मौके पर चावल और गुड़ से बने यह अनरसे खाने वालों का दिल जीत लेंगे. इनकी मिठास रिश्तों में भी मिठास घोल देगी. इस बार व्रत खोलने के बाद घर पर बने अनरसों का स्वाद जरूर चखें और अपने त्यौहार को और भी यादगार बना दें.

Also Read: Mixed Fruit Kheer Recipe: कन्या भोजन के लिए बनाए बच्चों मिक्स फ्रूट खीर

Also Read:Navratri Bhoj Recipe of Bengali Khichuri:  दुर्गा पूजा पर बनाए स्पेशल ‘भोगेर खिचुरी’, बंगाली स्टाइल में घर पर तैयार करें यह खास प्रसाद 

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola