Amla Tea Benefits : वेट लाॅस के लिये बेस्ट है ये चाय, दिखता है चमत्कारी असर

Amla Tea Benefits
Amla Tea Benefits : अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज आंवला चाय का करें सेवन .
Amla Tea Benefits : आंवला केवल एक सुपरफूड ही नहीं है बल्कि इसे खाने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं. लेकिन आज हम बात कर रहे है आंवला के चाय की जो न केवल आपकी सेहत को फायदा पहुंचाता है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है. आज हम आपको बताएंगे कि आंवला चाय कैसे बनाई जाती है और इसके क्या-क्या फायदें हैं.
आंवला चाय बनाने का तरीका
- 1 आंवला (ताजे या सूखे आंवले का उपयोग करें).
- 1 कप पानी.
- 1 छोटा चम्मच शहद (वैकल्पिक).
- 1 चुटकी हल्दी (वैकल्पिक).
Also Read : Ginger Chutney : सर्दियों में बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, आप भी एक बार जरुर ट्राइ करें यह चटपटी चटनी
आंवला बनाने का तरीका
- सबसे पहले आंवले को अच्छे से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- एक कप पानी को उबालने के लिए रखें.
- पानी में कटे हुए आंवले के टुकड़े डालकर इसे अच्छे से उबालें.
- पानी में हल्की उबाल आने पर इसे कुछ मिनट तक उबालने दें.ताकि आंवला का रस पानी में अच्छे से मिल जाए.
- अब आंवला चाय को छान लें और अगर चाहें तो उसमें शहद और हल्दी डालकर स्वाद बढ़ा सकते हैं.
- आपकी ताजगी से भरी आंवला चाय तैयार है.
Also Read : आंवला का मुरब्बा ठंड में सेहत के लिए वरदान, जानें फायदे और बनाने की रेसिपी
आंवला चाय के फायदे
- वजन घटाने में मदद: आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से अतिरिक्त वसा को खत्म करता है.
- इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक: आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है और शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचाता है.
- पाचन तंत्र को करता है मजबूत : आंवला का चाय पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है.
- त्वचा के लिए फायदेमंद: आंवला के चाय से त्वचा पर निखार आता है जिससे आप हर मौसम में जवां नजर आएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




