Aloo Ki Jalebi: आलू से बनाएं कुरकुरी, हेल्दी जलेबी मिनटों में

Aloo Ki Jalebi: आलू से बनाएं कुरकुरी और हेल्दी जलेबी मिनटों में. यह व्रत स्पेशल मिठाई बिना अनाज और मैदे के बनती है. स्वाद में शानदार और बनाने में बेहद आसान.
Aloo Ki Jalebi: क्या आपने कभी सोचा है कि आलू से भी जलेबी बन सकती है. जी हां आज हम ला रहे हैं आपके लिए एक यूनिक और टेस्टी मिठाईआलू की जलेबी. यह रेसिपी खासतौर पर व्रत या उपवास के लिए तैयार की गई है जिसमें ना तो मैदा होता है ना कोई अनाज. सिर्फ कुछ आसान चीजों से तैयार यह जलेबी हेल्दी, कुरकुरी और मिनटों में बनने वाली है. अगर आप फास्टिंग में कुछ नया और मीठा ट्राय करना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी.
सामग्री
- उबले आलू – 2 (छोटे टुकड़ों में मैश करें)
- अरारोट – 2 चम्मच (या सिंघाड़ा आटा / साबूदाना स्टार्च)
- दही – 2 चम्मच (अगर व्रत में लेते हैं)
- सेंधा नमक – एक चुटकी
- घी – तलने के लिए
चाशनी के लिए
- चीनी – 1/2 कप
- पानी – 1/4 कप
- केसर और इलायची – थोड़ा सा
- नींबू का रस – 2-3 बूंद (चाशनी न जमने के लिए)
बनाने का तरीका
- बैटर तैयार करें : उबले आलू मैश करें. उसमें अरारोट, दही और थोड़ा सेंधा नमक मिलाएं.गाढ़ा सा बैटर बना लें.
- चाशनी बनाएं : एक पैन में चीनी और पानी उबालें. जब हल्की चिपचिपी हो जाए तो इलायची, केसर और नींबू रस डालें. गैस बंद करें.
- जलेबी बनाएं : बैटर को पॉलिथीन या पिपिंग बैग में भरें और नोजल से जलेबी जैसे आकार में गरम घी में डालें.मीडियम आंच पर कुरकुरी होने तक तलें.
- चाशनी में डालें: गरम-गरम जलेबी को चाशनी में 1 से 2 मिनट डालें फिर निकालें.
Also Read : Easy & Quick Kaju Halwa Recipe: मिनटों में बनाएं बिना अनाज वाला हेल्दी और टेस्टी हलवा
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




